Microsoft ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, तुरंत करें अपने सिस्टम को अपडेट
एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने विंडोज के PrintNightmare बग के बारे में बताया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स आपके कंप्यूटर से डाटा ले सकते हैं। इसके अलावा हैकर्स आपके सिस्टम में किसी अन्य सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल भी कर सकते हैं।

विस्तार
यदि आपके पास भी ऐसा कोई कंप्यूटर या लैपटॉप है जिसमें माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। Microsoft ने विंडोज यूजर्स के लिए एक सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है और यूजर्स से कहा है कि जितना जल्दी हो सके, अपने सिस्टम को अपडेट करें। इस अपडेट के जरिए विंडोज सिस्टम के PrintNightmare सिक्योरिटी बग को फिक्स किया जा रहा है। इस बग को पिछले सप्ताह ही रिपोर्ट किया गया है।
Microsoft ने कहा है कि इस सिक्योरिटी अपडेट को 6 जुलाई को जारी किया गया था। इसे इमरजेंसी अपडेट भी कहा जा रहा है। यह बग विंडोज 7 से लेकर विंडोज 10 तक में मौजूद है। PrintNightmare सिक्योरिटी बग से Windows Server 2004, Windows Server 2008, Windows Server 2012, Windows Server 2012 R2, Windows Server 2016, Windows Server 2019, Windows 7, Windows RT 8.1, Windows 8.1 और Windows 10 के यूजर्स प्रभावित हुए हैं।
पिछले सप्ताह एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने विंडोज के PrintNightmare बग के बारे में बताया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स आपके कंप्यूटर से डाटा ले सकते हैं। इसके अलावा हैकर्स आपके सिस्टम में किसी अन्य सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल भी कर सकते हैं।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स आपके सिस्टम में नया एडमिन अकाउंट बना सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि रिमोट कोड को तब एग्जीक्यूट किया जा सकता है जब Windows Print Spooler सही से काम नहीं करता है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि शुरुआती तौर पर यह सिक्योरिटी अपडेट कुछ ही यूजर्स के लिए जारी किया गया है, लेकिन जल्द ही अन्य यूजर्स के लिए भी जारी किया जाएगा।
- itel G सीरीज 4k स्मार्ट टीवी भारत में हुई लॉन्च, 43 और 55 इंच मॉडल में होगी बिक्री
- जर्मन ब्रांड Blaupunkt की भारत में धमाकेदार एंट्री, एक साथ लॉन्च किए चार स्मार्ट टीवी
- विवाद: अधिकारी नियुक्त करने के लिए ट्विटर ने मांगे दो महीने, हाईकोर्ट ने कहा- केंद्र कर सकता है कार्रवाई
- भारत में लॉन्चिंग से पहले Vivo V21 Pro, Vivo Y72 5G की कीमत हुई लीक