itel G सीरीज 4k स्मार्ट टीवी भारत में हुई लॉन्च, 43 और 55 इंच मॉडल में होगी बिक्री
itel G सीरीज के 43 इंच मॉडल की कीमत 32,999 रुपये और 55 इंच की कीमत 46,999 रुपये है। दोनों टीवी की डिस्प्ले 4K UHD रिजॉल्यूशन वाली है जिनका ब्राइटनेस 400 निट्स है। टीवी मे 24W का स्पीकर और एंड्रॉयड 10 दिया गया है।

विस्तार
आईटेल इंडिया ने भारत में itel G सीरीज के तहत दो 4के एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। itel G सीरीज के टीवी को 43 इंच और 55 इंच की साइज में पेश किया गया है। itel G सीरीज के दोनों नए टीवी का मॉडल नंबर G4334IE और G5534IE है। कंपनी का दावा है कि इसे खासतौर पर लोगों की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है।
itel G सीरीज की कीमत और स्पेसिफिकेशन
itel G सीरीज के 43 इंच मॉडल की कीमत 32,999 रुपये और 55 इंच की कीमत 46,999 रुपये है। दोनों टीवी की डिस्प्ले 4K UHD रिजॉल्यूशन वाली है जिनका ब्राइटनेस 400 निट्स है। टीवी मे 24W का स्पीकर और एंड्रॉयड 10 दिया गया है। इसके अलावा टीवी में गूगल असिस्टेंट और इनबिल्ट क्रोमकास्ट है।
टीवी में ARM Cortex A53 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Mali G52 GPU है। टीवी की डिजाइन फ्रेमलेस है और A+ ग्रेड के पैनल का इस्तेमाल किया गया है। टीवी के साथ गूगल प्ले-स्टोर का भी एक्सेस है। दोनों टीवी में 2GB रैम के साथ 8GB की स्टोरेज मिलेगी। बेहतर ऑडियो के लिए 12W के स्पीकर के साथ डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, HDMI, USB पोर्ट और ब्लूटूथ 5.0 है।
itel G सीरीज दो कैटेगरी में उपलब्ध है जिनमें एक 2K और दूसरा 4K है। साइज के लिए 32 इंच से लेकर 55 इंच तक के विकल्प मिलेंगे। टीवी के साथ Netflix, Amazon Prime Video, Zee5, Disney+, Hotstar, YouTube जैसे एप्स प्री-इंस्टॉल मिलेंगे।
- जर्मन ब्रांड Blaupunkt की भारत में धमाकेदार एंट्री, एक साथ लॉन्च किए चार स्मार्ट टीवी
- विवाद: अधिकारी नियुक्त करने के लिए ट्विटर ने मांगे दो महीने, हाईकोर्ट ने कहा- केंद्र कर सकता है कार्रवाई
- भारत में लॉन्चिंग से पहले Vivo V21 Pro, Vivo Y72 5G की कीमत हुई लीक
- गांव में कमाई: सरकार की इस योजना का उठाएं फायदा, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया