भारत में लॉन्चिंग से पहले Vivo V21 Pro, Vivo Y72 5G की कीमत हुई लीक
Vivo V21 5G को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 29,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं Vivo Y72 5G की कीमत 22,990 रुपये हो सकती है और यह कीमत भी 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की होगी।

विस्तार
वीवो के दो नए स्मार्टफोन Vivo V21 Pro और Vivo Y72 5G इसी महीने भारत में लॉन्च होने वाले हैं। वीवो की ओर से लॉन्चिंग तारीख का आधिकारिक एलान तो नहीं किया गया है लेकिन कई लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इनमें से एक फोन की भारत में लॉन्चिंग 15 जुलाई को होगी। लॉन्चिंग से पहले फोन की कीमतें भी लीक हो गई हैं। Vivo V21 Pro इसी साल अप्रैल में भारत में लॉन्च हुए Vivo V21 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। वहीं Vivo Y72 5G को इसी साल मार्च में थाईलैंड में लॉन्च किया गया है।
इन दोनों अपकमिंग फोन की कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि Vivo V21 Pro की कीमत 32,990 रुपये होगी, हालांकि यह कीमत बेस वेरियंट की होगी। आपको याद दिला दें कि Vivo V21 5G को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 29,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं Vivo Y72 5G की कीमत 22,990 रुपये हो सकती है और यह कीमत भी 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की होगी।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक Vivo V21 Pro की लॉन्चिंग जुलाई के अंत तक होगी, वहीं Vivo Y72 5G को 15 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन ड्रीम ग्लो और ग्रेफाइट ब्लैक कलर में लॉन्च होगा। Vivo Y72 5G को हाल ही में 5जी सपोर्ट और 8GB + 4GB वर्चुअल रैम के साथ देखा गया है।
हाल ही में 91Mobiles की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Vivo Y72 5G को भारत में 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। फोन के साथ HDFC, ICICI और Kotak महिंद्रा बैंक के कार्ड पर 1,500 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा फोन के साथ वनटाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की भी सुविधा मिलेगी। फोन के साथ जियो की ओर से 10,000 रुपये के फायदे मिलेंगे। Vivo Y72 5G की कीमत 20,000 रुपये के करीब हो सकती है।
Vivo Y72 5G की स्पेसिफिकेशन
सामने आई जानकारी के मुताबिक Vivo Y72 5G को 8 जीबी रैम और 4 जीबी एक्सटेंडेड रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। Vivo Y72 5G को थाईलैंड में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें मीडियाटेक हीलियो Dimensity 700 प्रोसेसर, 128 जीबी स्टोरेज और एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11.1 है।
Vivo Y72 5G का ग्लोबल वर्जन तीन रियर कैमरे के साथ आता है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।