माइक्रोसॉफ्ट का हार्डवेयर इवेंट आज, स्टूडेंट्स को मिलेगा तोहफा

माइक्रोसॉफ्ट मंगलवार की रात हार्डवेयर इवेंट का आयोजन करेगी। इस इवेंट की थीम स्टूडेंट बेस्ड हैं क्योंकिं कंपनी पहले से ही #MicrosoftEDU। से इवेंट का प्रमोशन कर रही है। इवेंट का आयोजन यूएस के न्यू यॉर्क शहर में होगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस इवेंट में कंपनी स्टूडेंट्स के लिए कुछ हार्डवेयरऔर सॉफ्टवेयर पेश कर सकती है। इवेंट को आप कंपनी की वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं।
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस इवेंट में माइक्रोसॉफ्ट टैबलेट की नई जेनरेशन सरफेस प्रो 5 लॉन्च होगा। यह टैबलेट इंटेल प्रोसेसर की नई जेनरेशन पर बेस्ड होगा और इसकी बैटरी दमदार होगी। वहीं इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट बेसफोन के स्मार्टफोन और सर्फेस बुक 2 पीसी भी लॉन्च हो सकते हैं।
Surface Laptop: 360 view pic.twitter.com/b5ENVcCIzI — WalkingCat (@h0x0d) May 2, 2017
वहीं अभी तक आई कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सर्फेस 4 को कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा नए टैबलेट विंडोज 10 क्लाउड पर बेस्ड होगा। यह गूगल क्रोम पीसी की टक्कर में लॉन्च होगा। इसमें 13.5 इंच की डिस्प्ले, यूएसबी पोर्ट, सर्फेस कनेक्टर, मिनी डिस्प्ले पोर्ट और 14.47mm पतला होगा। यदि ऐसा होता है यूजर्स को पीसी स्टोरेज को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। जैसे- यूजर्स चाहें तो कोई सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने की बजाय उसे क्लाउड में यूज कर सकते हैं।