सैनडिस्क ने लॉन्च किया आईफोन के लिए फ्लैश स्टोरेज ड्राइव

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Tue, 02 May 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
sandisk ixpand mini flash storage device for ipad and iphone

    वेस्टर्न डिजिटल सैनडिस्क ने आईएक्सपैंड फ्लैश ड्राइव लॉन्च किया है। इस डिवाइस का इस्तेमाल आईफोन और आईपैड के स्टोरेज को बढ़ाने में किया जाता है। ऐप्पल का आईफोन हो या आईपॉड दोनों ही गैजेट्स के साथ स्टोरेज एक बड़ी समस्या है। ज्यादा स्टोरेज वाले गैजेट्स खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं लेकिन अब इस ड्राइव की मदद से कम कीमत में स्टोरेज बढ़ा सकते हैं।

    आईफोन की स्टोरेज की समस्या का हल आईएक्सपैंड फ्लैश ड्राइव द्वारा निकाला जा सकता है। सैनडिस्क आईएक्सपैंड मिनी फ्लैश ड्राइव देश में 16 जीबी, 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के विकल्प में उपलब्ध है। इसकी कीमत 2,750 रुपये से लेकर 7,050 रुपये के बीच है। फ्लैश ड्राइव ई कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    कंपनी का दावा है कि आईएक्सपैंड मिनी फ्लैश ड्राइव 70 एमबीपीएस की ट्रांसफर स्पीड से डाटा ट्रांसफर करता है। वेस्टर्न डिजिटल ने बताया कि नई ड्राइव का डिजाइन पुरानी ड्राइव की तुलना में थोड़ा अलग है। इस ड्राइव को यूजर बिना कवर हटाए भी इस्तेमाल कर सकता है। इस ड्राइव में आप अपने स्मार्टफोन का वो डाटा रख सकते हैं, तो आप हमेशा अपने स्मार्टफोन में कैरी नहीं करना चाहते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें