Password की छुट्टी: Microsoft अकाउंट के लिए अब पासवर्ड की जरूरत नहीं, कंपनी ने कहा- कुछ अच्छा चुनें
इसका फायदा यह है कि Passkey को कोई दूसरा व्यक्ति री-यूज नहीं कर सकता। इसके अलावा यह डाटा लीक में चोरी नहीं होती। फिशिंग अटैक्स का कोई खतरा नहीं होता। पासवर्ड की तरह आपको इसे याद रखने की जरूरत नहीं होती

विस्तार
Microsoft ने घोषणा की है कि अब से नए Microsoft अकाउंट्स पासवर्ड के बिना ही बनाए जाएंगे। कंपनी अब चाहती है कि यूजर्स पूरी तरह से पासवर्ड-रहित दुनिया की ओर बढ़ें और Passkeys, फेस आईडी, फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन या सिक्योरिटी कीज जैसे आधुनिक और सुरक्षित विकल्पों का उपयोग करें।
Microsoft के मुताबिक, पासवर्ड्स आज के समय में सुरक्षा और उपयोगिता दोनों के लिहाज से कमजोर साबित हो रहे हैं। पासवर्ड्स को आसानी से फिशिंग, ब्रूट फोर्स अटैक और ह्यूमन एरर से तोड़ा जा सकता है। कंपनी ने बताया कि हर सेकंड करीब 7,000 पासवर्ड-बेस्ड साइबर अटैक होते हैं, जो 2023 की तुलना में दोगुने हो चुके हैं। इसीलिए Microsoft अब चाहता है कि यूजर्स पासकीज जैसे विकल्प अपनाएं, जो अधिक सुरक्षित और तेज हैं।
Passkey एक नई तकनीक है जो पारंपरिक पासवर्ड को पूरी तरह बायपास करती है। यह तकनीक FIDO (फास्ट आडेंटिटी ऑनलाइन) अलायंस द्वारा तैयार की गई है, जिसमें Microsoft, Apple और Google जैसे दिग्गज शामिल हैं। Passkey में यूजर के डिवाइस (जैसे फोन या कंप्यूटर) में क्रिप्टोग्राफिक की स्टोर होती है, जो उनके बायोमेट्रिक डेटा (फिंगरप्रिंट या फेस ID) या डिवाइस PIN से लिंक होती है।
- Neuralink: न्यूरालिंक के चिप को FDA ने दी मंजूरी, अक्षम लोग भी बोल सकेंगे
- YouTube: पैसों की हो रही बारिश, यूट्यूब ने तीन साल में भारतीय क्रिएटर्स को दिए 21,000 करोड़ रुपये
- Made In India: टिम कुक का बड़ा बयान, मेड इन इंडिया होंगे अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश iPhone
- Skype Shutdown: बंद हो रहा है माइक्रोसॉफ्ट का स्काइप, इस दिन से नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल