YouTube: पैसों की हो रही बारिश, यूट्यूब ने तीन साल में भारतीय क्रिएटर्स को दिए 21,000 करोड़ रुपये
नील ने बताया कि भारत में YouTube बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि महज एक साल में भारतीय YouTube चैनल पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ कंटेंट अपलोड किए गए हैं। इनमें से 15,000 क्रिएटर्स ऐसे हैं जिन्होंने 10 लाख सब्सक्राइबर्स के आंकड़े को पार किया है।

विस्तार
21,000 करोड़ रुपये, जी हां यह वह धन राशि है जिसे YouTube ने भारतीय क्रिएटर्स के बीच बांटे हैं। इसकी जानकारी YouTube इंडिया के सीईओ नील मोहन ने एक इवेंट में दी। मुंबई में आयोजित वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड इंटरटेनमेंट समिट (WAVES) में नील ने बताया कि YouTube ने पिछले तीन साल में 21,000 करोड़ रुपये YouTube कंटेंट क्रिएटर्स को दिए हैं।
नील ने बताया कि भारत में YouTube बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि महज एक साल में भारतीय YouTube चैनल पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ कंटेंट अपलोड किए गए हैं। इनमें से 15,000 क्रिएटर्स ऐसे हैं जिन्होंने 10 लाख सब्सक्राइबर्स के आंकड़े को पार किया है।
नील मोहन ने भारत की तेजी से बढ़ती क्रिएटर इकोनॉमी को और मजबूत करने के लिए अगले दो वर्षों में 850 रुपये करोड़ के निवेश की घोषणा की है। यह निवेश विशेष रूप से भारत के क्रिएटर्स को सशक्त बनाने और वैश्विक स्तर पर उनके कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब भारतीय कंटेंट को भारत के बाहर 45 बिलियन घंटे की वॉच टाइम मिली है, जो कि YouTube पर भारत की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
- Made In India: टिम कुक का बड़ा बयान, मेड इन इंडिया होंगे अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश iPhone
- Skype Shutdown: बंद हो रहा है माइक्रोसॉफ्ट का स्काइप, इस दिन से नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल
- Alert: एपल ने 150 देश के लोगों को भेजा वॉर्निंग मैसेज, हैकिंग के शिकार हो सकते हैं 100 से अधिक देश के यूजर्स
- Recharge Plan: कीमत कम फायदे अधिक, ये हैं केवल कॉलिंग वाले प्लान