Microsoft BUILD 2017 की बड़ी बातें जो आपको जानना चाहिए

टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट का हर साल की तरह ही इस साल भी माइक्रोसॉफ्ट डेवलवर कॉन्फ्रेंस Build की शुरुआत बुधवार को सिएटल (यूनाइटेड स्टेट्स) में हुई। कॉन्फ्रेंस में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने शिरकत की। इस दौरान कंपनी ने कोई नया सॉफ्टवेयर या प्रोडक्ट पेश नहीं किया, लेकिन विडो, कॉर्टाना, बॉट्स और एमएस ऑफिस के फ्यूचर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
क्या है माइक्रोसॉफ्ट Build ?
प्रत्येक साल होने वाले इस कॉन्फ्रेंस में दुनिया भर के डेवलपर जुटते हैं और अपने-अपने आइडिया को शेयर करते हैं। तो आइए जानते हैं इस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें।
Windows 10
इवेंट में बताया गया कि विंडोज 10 की पहुंच अभी तक 500 मिलियन से अधिक मशीनों तक हो गई है। दरसअसल कंपनी का लक्ष्य 2018 तक 1 अरब का था जो मुश्किल नजर आ रहा है। बता दें कि विंडो 10 को कंपनी ने 2015 में रिलीज किया था। सितंबर 2016 तक इसकी पहुंच सिर्फ 100 मिलियन कंप्यूटर तक थी।
Azure mobile app
कंपनी ने इवेंट में एंड्रॉयड और आईओएस के लिए Azure मोबाइल को लॉन्च किया। इसके जरिए यूजर्स अपने एज्यूर क्लाउड्स पर नजर रख सकते हैं।
Cortana speakers
अमेजॉन स्पीकर की टक्कर में कंपनी कॉर्टाना स्पीकर पेश किया जिसे एचपी के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने कॉर्टाना को बेहतर बनाने के लिए इंटेल से भी करार किया है।
Visual Studio Mac
कंपनी ने ऐप्पल के साथ मिलकर विजुअल स्टुडियो बनाने की घोषणा की है जो ऐप्पल मैक के लिए होगा।
Microsoft’s presentation translator
माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट में अब रियल टाइम में अनुवाद किया जा सकेगा। अनुवाद 10 अलग-अलग भाषाओं (अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, जापानी, पुर्तगाली, रूसी और स्पेनिश) में होगी।
पूरी दुनिया के डेवलपर के लिए खुला मंच
माइक्रोसॉफ्ट ने पूरी दुनिया भर के डेवलपर के लिए अपना दरवाजा खोल दिया है। यानी कोई भी डेवलपर माइक्रोसॉफ्ट डेवलपर टीम के साथ ऐप्लिकेशन पब्लिश कर सकेगा।