Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट सर्च इंजन हुआ डाउन, यूजर्स को इस्तेमाल करने में आ रही परेशानी
माइक्रोसॉफ्ट सर्च इंजन डाउन हो गया है। काफी यूजर्स को सर्च इंजन इस्तेमाल करने पर दिक्कत आ रही है। इसका असर काफी बड़े स्तर पर देखा जा रहा है।

विस्तार
विश्व का मशहूर सर्च इंजन टूल माइक्रोसॉफ्ट का यूजर्स इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इंटरनेट पर सैकड़ों यूजर्स ने माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस करने में परेशानी की शिकायत की है। माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट और चैटजीपीटी-4 चैटबॉट को इस्तेमाल करने पर भी परेशानी आ रही है।
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट सर्च इंजन की दिक्कत कुछ घंटों से आ रही है। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने अभी तक नहीं बताया है कि सर्च इंजन और एआई पावर्ड चैटबॉट डाउन होने की समस्या क्यों आ रही है। इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट ने अभी तक ये भी नहीं बताया है कि सर्च इंजन डाउन होने की परेशानी को कब तक ठीक किया जाएगा।
कोपायलट एआई के साथ कनेक्टिड होने की वजह से काफी यूजर्स इन दिनों बिंग सर्च का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल इस सर्च इंजन में चैटजीपीटी की तरह ही खूबियां मिलती हैं। ऐसे में भारतीय यूजर्स ने गुरुवार दोपहर 1: 30 बजे माइक्रोसॉफ्ट सर्च इंजन में खराबी आने की शिकायत दर्ज की है। माइक्रोसॉफ्ट की सेवा वैश्विक स्तर पर प्रभावित हुई है। ऐसे में यूजर्स को अपना काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।