सौदा: माइक्रोसॉफ्ट ने वीडियो एडिटिंग ब्राउजर Clipchamp का अधिग्रहण

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 09 Sep 2021 10:37 AM IST
सार
विज्ञापन
Microsoft Acquires a Browser Based Video Editing App Clipchamp
Clipchamp - फोटो : Clipchamp

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट ने Clipchamp को खरीद लिया है, हालांकि इस सौदे की रकम को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। Clipchamp एक वेब आधारित वीडियो एडिटिंग प्लेटफॉर्म है। माइक्रोसॉफ्ट ने इस डील की जानकारी अपने एक ब्लॉग के जरिए दी है। इस डील का सीधा फायदा माइक्रोसॉफ्ट के यूजर्स को मिलेगा। माइक्रोसॉफ्ट के यूजर्स अब Microsoft 365 के साथ ही Clipchamp के जरिए ऑनलाइन वीडियो एडिट कर सकेंगे। बता दें कि Clipchamp पहले से ही माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर मौजूद है।

    माइक्रोसॉफ्ट के कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट क्रिस प्रेटली ने ब्लॉग में कहा है कि Clipchamp एक ऐसा टेक्निकल अप्रोच है जो वेब एप पर कंप्यूटर के हार्डवेयर का इस्तेमाल करते हुए वीडियो एडिटिंग की सुविधा देता है। Clipchamp वीडियो क्लिप की फास्ट रेंडरिंग के लिए सिस्टम के जीपीयू का इस्तेमाल करता है। Clipchamp के साथ स्क्रीन रिकॉर्डिंग और वेबकैम रिकॉर्डिंग की भी सुविधा मिलती है।

    विज्ञापन

    Clipchamp 2013 में लॉन्च हुआ था। महज एक साल के अंदर कंपनी ने प्रेस रिलीज के जरिए कहा था कि उसके बाद 17 मिलियन रजिस्टर्ड यूजर्स हो गए हैं। इसके अलावा दुनियाभर की करीब 3,90,000 कंपनियां भी Clipchamp का इस्तेमाल कर रही हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि दि 22 सितंबर को माइक्रोसॉफ्ट एक इवेंट का आयोजन कर रहा है जिसमें Microsoft Surface Go 3 की लॉन्चिंग की उम्मीद की जा रही है। यह फोन पहले लॉन्च हुए Surface Go 2 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। नए फोन में डिजाइन को लेकर बदलाव की उम्मीद नहीं है लेकिन स्पेसिफिकेशन के मामले में कई सारे बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Microsoft Surface Go 3 टैब में इस बार भी इंटेल का ही चिपसेट इस्तेमाल होगा।

    WinFuture.de ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि Microsoft Surface Go 3 को दो मॉडल में पेश किया जाएगा और दोनों में इंटेल का चिपसेट इस्तेमाल होगा। एक मॉडल इंटेल Pentium Golf 6500Y और 4 जीबी रैम के साथ आएगा, जबकि दूसरा इंटेल Core i3-10100Y प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें