Dizo Watch Review: क्या यह 3,500 रुपये की रेंज में एक बेस्ट स्मार्टवॉच है?
इसका मुकाबला Noise Colorfit Nav और Amazfit Bip U जैसी स्मार्टवॉच से है। Dizo Watch की कीमत 3,499 रुपये है लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 2,999 रुपये में बेचा जा रहा है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसी है यह स्मार्टवॉच?

रियलमी के टेकलाइफ ब्रांड Dizo ने अपनी पहली स्मार्टवॉच Dizo Watch को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। Dizo Watch में कलर टचस्क्रीन है और इसकी बैटरी को लेकर 12 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Dizo Watch 90 में प्री-लोडेड स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इस वॉच में ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर करने के लिए SpO2 सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा Dizo Watch को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग भी मिली है। इसका मुकाबला Noise Colorfit Nav और Amazfit Bip U जैसी स्मार्टवॉच से है। Dizo Watch की कीमत 3,499 रुपये है लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 2,999 रुपये में बेचा जा रहा है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसी है यह स्मार्टवॉच?

Dizo Watch Review: स्पेसिफिकेशन
Realme Dizo Watch में 1.4 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 320x320 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 600 निट्स है। इसमें ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर करने के लिए सेंसर भी दिया गया है। इस वॉच में 24 घंटे हर्ट रेट मॉनिटरिंग की भी सुविधा है। इसमें 90 स्पोर्ट्स मोड हैं जिनमें रनिंग, वॉकिंग, साइकलिंग आदि शामिल हैं। इसमें एक्सरसाइज रिकॉर्डिंग की भी सुविधा है।

Dizo Watch को Realme Link एप के जरिए आईओएस और एंड्रॉयड से कनेक्ट किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस वॉच में ब्लूटूथ v5.0 है और इसमें 315mAh की बैटरी है जिसके साथ लो पावर कंजप्शन चिप भी है। इसकी बैटरी को लेकर 12 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें मैग्नेटिक डॉक है। Realme Dizo स्मार्टवॉच का वजन 38 ग्राम है।

Dizo Watch Review: डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो डीजो की इस पहली स्मार्टवॉच Dizo Watch की डिजाइन कुछ अलग नहीं, बल्कि बाजार में मौजूद तमाम स्मार्टवॉच जैसी ही है। इसकी डिजाइन हाल ही में लॉन्च हुई Realme Watch 2 Pro जैसी है। स्ट्रैप थोड़े मोटे और मजबूत हैं। बिल्ड क्वॉलिटी अच्छी है। डिस्प्ले के किनारे कर्व्ड हैं। स्ट्रैप सिलिकॉन के हैं और इन्हें खुद से ही आसानी से रिप्लेस किया जा सकता है। यह वॉच कार्बन ग्रे और सिल्वर कलर में उपलब्ध है। ऐसे में कलर्स को लेकर अधिक विकल्प नहीं मिलते हैं। वॉच में एक फिजिकल बटन है जो कि लंबाई में है यानी बटन की डिजाइन राउंड नहीं है। ओवरऑल इसकी डिजाइन अच्छी कही जाएगी।
- Apple Event: 14 सितंबर को लॉन्च होगी आईफोन 13 सीरीज, हो गया इवेंट का आधिकारिक एलान
- Selmon Bhoi: हिट एंड रन पर आधारित गेम पर लगा बैन, सलमान खान ने ही ठोका था मुकदमा
- itel Vision 2S बजट स्मार्टफोन हुआ लॉन्च: 5000 mAh की है बैटरी, 6999 रुपये है कीमत
- Jio का धमाकेदार ऑफर: अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड डाटा, छह नए प्लान हुए लॉन्च