ZHIYUN ने भारत में एक साथ लॉन्च किए कई गिंबल, शुरुआती कीमत 9000 रुपये
कीमत की बात करें तो स्मूथ Q3 की कीमत 9,000 रुपये, स्मूथ Q3 कॉम्बो की कीमत 10,500 रुपये, वीबिल 2 की कीमत 49,000 रुपये, वीबिल 2 कॉम्बो की कीमत 59,000 रुपये और वीबिल 2 प्रो की कीमत 75,000 रुपये है।

विस्तार
कैमरों और स्मार्टफोन के लिए दुनिया के सबसे लोकप्रिय गिम्बल ब्रांड जियुन (ZHIYUN) ने भारत में 2 नए गिंबल्स, स्मूथ क्यू3 और वीबिल 2 लॉन्च किए हैं। यह गिम्बल एक कॉम्पैक्ट फीचर से भरपूर थ्री-एक्सिस डिवाइस है, जो एक रोटेटेबल फिल लाइट, 17 स्मार्ट टेम्प्लेट से लैस है। यह गिम्बल तीन स्तरों के ब्राइटनेस एडजस्टमेंट के साथ 4,300 के वार्म-टोन्ड इंटीग्रेटेड फिल लाइट प्रदान करता है और 180 डिग्री फ्रंट और रियर लाइटिंग के लिए टच बटन कंट्रोल से लैस है। इन गिंबल को ZY Cami एप के साथ भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसके अलावा नए फीचर में जेस्चर कंट्रोल, स्मार्ट फॉलो 3.0 ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग, एक इंस्टेंट डॉली जूम और मैजिक क्लोन पैनोरमा शामिल हैं। इस गिंबल को पहले वाले मॉडल यानी स्मूथ Q2 की तुलना में फोल्ड करना आसान है और यह पहले की तुलना में हल्का भी है। इसका डायमेंशन 45*154*180 मिमी है, जबकि इसका वजन केवल 340ग्राम है और यह 280 ग्राम के स्मार्टफोन को आसानी से हैंडल कर सकता है। स्मूथ Q3 सभी एंड्रॉयड और आईफोन को सपोर्ट करता है।
दूसरा लॉन्च किया गया गिंबल वीबिल 2 डीएसएलआर गिम्बल वीबिल का रीइन्वेंशन है जो उपयोगकर्ताओं के लिए हर स्टिल या उनके द्वारा कैप्चर किए गए वीडियो में क्रिएटिविटी और प्रोफेशनलिज्म दोनों को सक्षम बनाता है। वीबिल 2 फीचर से भरपूर 2.88 इंच, फुल-कलर, फ्लिप-आउट एचडी टचस्क्रीन को फुल कैमरा कंट्रोल सपोर्ट करने वाला पहला गिम्बल है।
वीबिल 2 को मेनस्ट्रीम मिररलेस और डीएसएलआर कैमरा और लेंस के लिए डिजाइन किया गया है। दोनों प्रोडक्ट भारत में सभी प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइटों जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट के साथ-साथ प्रमुख कैमरों के स्टोर्स पर उपलब्ध है। दोनों के साथ 1 साल के पार्ट्स रिप्लेसमेंट वारंटी मिलती है। साथ ही कंपनी प्रत्येक खरीद पर प्रत्येक प्रोडक्ट के लिए 30 मिनट का प्रशिक्षण सत्र निःशुल्क करेगी।
कीमत की बात करें तो स्मूथ Q3 की कीमत 9,000 रुपये, स्मूथ Q3 कॉम्बो की कीमत 10,500 रुपये, वीबिल 2 की कीमत 49,000 रुपये, वीबिल 2 कॉम्बो की कीमत 59,000 रुपये और वीबिल 2 प्रो की कीमत 75,000 रुपये है।
- BSNL ने दिया झटका, बंद किए सभी प्री-पेड ब्रॉडबैंड प्लान, अब मिलेंगे सिर्फ पोस्टपेड प्लान
- तरकीब: फोन में क्लोन एप का विकल्प नहीं और चलाना चाहते हैं दो व्हाट्सएप अकाउंट, काम आएंगे ये पांच एप्स
- OPPO ने भारत में लॉन्च अपना सबसे सस्ता ईयरबड्स, 24 घंटे चलेगी बैटरी
- TCL 20 R 5G बजट स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, Dimensity 700 प्रोसेसर से है लैस