Alert: हैकर्स के निशाने पर Telegram, कंपनी ने कहा- जितना जल्दी हो सके एप को करें अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 24 Jul 2024 10:56 AM IST
सार

हैकर्स Telegram को किसी भी हैक कर सकते हैं। इसके अलावा इस खामी का फायदा उठाकर हैकर्स आपको हानिकारक और नुकसान पहुंचाने वाली फाइल को भी भेज सकते हैं। इस खामी की जानकारी पिछले महीने ही मिली थी लेकिन कंपनी को अब पता चला है।

विज्ञापन
Telegram flaw allowing hackers to send harmful files through chats
Telegram - फोटो : Freepik

    विस्तार

    यदि आप भी Telegram एप को इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। साइबर सिक्योरिटी फर्म ESET ने टेलीग्राम के एंड्रॉयड एप में एक बड़ी खामी का पता लगाया है जिसका फायदा उठाकर हैकर्स Telegram को किसी भी हैक कर सकते हैं। इसके अलावा इस खामी का फायदा उठाकर हैकर्स आपको हानिकारक और नुकसान पहुंचाने वाली फाइल को भी भेज सकते हैं। इस खामी की जानकारी पिछले महीने ही मिली थी लेकिन कंपनी को अब पता चला है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बग का नाम "EvilVideo" है और इसी की मदद से खतरनाक फाइल लोगों को भेजी जा रही है। इसमें महज 30 सेकेंड का वीडियो है। इन बग वाली फाइल को टेलीग्राम के चैनल, ग्रुप और प्राइवेट चैट में शेयर किया जा रहा है।

    विज्ञापन

    आमतौर पर जब हमें टेलीग्राम पर कोई वीडियो मिलता है तो वह ऑटोमैटिक डाउनलोड होता है। ESET ने अपनी रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बग टेलीग्राम के पुराने वर्जन पर एक्टिव है। यदि आपका टेलीग्राम एप 10.14.5 या इससे पहले के वर्जन का है तो आपको तुरंत अपने एप को अपडेट करना चाहिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें