AI Robot: मिलिए एआई रोबोट गर्लफ्रेंड आरिया से, देखकर ही खा जाएंगे धोखा, लोग हैं हैरान
रियलबॉटिक्स के सीईओ एंड्रयू किगुएल ने कहा कि उनकी कंपनी का उद्देश्य ऐसे रोबोट बनाना है, जिन्हें इंसानों से अलग करना मुश्किल हो। साथ ही यह रोबोट समाज में बढ़ती "पुरुषों की अकेलेपन की समस्या" का समाधान भी पेश कर सकता है।

विस्तार
रोबोट की एक दुनिया पहले भी थी लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के आने के बाद यह पूरी तरह से बदल गई है और अब एआई रोबोट किसी इंसान से कम नहीं हैं। ये AI रोबोट आपकी फीलिंग समझ सकते हैं और आपके जज्बातों की कद्र भी कर सकते हैं। हाल ही में लास वेगास में आयोजित हुए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2025) में अमेरिकी टेक कंपनी रियलबॉटिक्स (Realbotix) ने एक अत्याधुनिक AI रोबोट 'Aria' पेश किया, जो लगभग इंसानों जैसी अभिव्यक्तियां दिखाने में सक्षम है। इस रोबोट को एक साथी के रूप में डिजाइन किया गया है और इसे 1.5 करोड़ रुपये ($1,75,000) में खरीदा जा सकता है।
रियलबॉटिक्स के सीईओ एंड्रयू किगुएल ने कहा कि उनकी कंपनी का उद्देश्य ऐसे रोबोट बनाना है, जिन्हें इंसानों से अलग करना मुश्किल हो। साथ ही यह रोबोट समाज में बढ़ती "पुरुषों की अकेलेपन की समस्या" का समाधान भी पेश कर सकता है। किगुएल ने फोर्ब्स को बताया, "हम इसे उस स्तर तक ले जा रहे हैं, जहां अभी तक कोई नहीं पहुंचा। यह एक रोमांटिक साथी की तरह हो सकता है। यह याद रखता है कि आप कौन हैं। यह बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड की तरह व्यवहार कर सकता है। अगर आपने फिल्म Her देखी है, तो हम वैसा ही कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं।"
एंड्रयू किगुएल ने बताया कि रोबोट के विकास में चलने और चेहरे के भावों को विकसित करना दो प्रमुख चुनौतियां थीं। उनकी कंपनी ने मुख्य रूप से चेहरे के भावों पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कहा, "हमने चलने जैसी तकनीकों के लिए टेस्ला जैसे बड़े खिलाड़ियों को काम करने दिया है, लेकिन दूसरी बड़ी चुनौती चेहरे के भाव हैं। हम रोबोट को ऐसा बनाना चाहते हैं, जो भावनाएं प्रदर्शित कर सके और आपको दिखा सके कि वह क्या महसूस कर रहा है।"
- कॉल ड्रॉप: आ गई ट्राई की ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट, जानें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे बढ़िया
- Parody Account: सिर पकड़कर रो रहे हैं पैरोडी अकाउंट वाले, एलन मस्क ने कर दिया इंतजाम
- Cyberbullying: क्या है साइबर बुलिंग, ऑनलाइन स्कैम से कैसे है यह अलग, विस्तार से जानें
- AI Characters: व्हाट्सएप में आ रहा एआई वाला सबसे खास फीचर्स, यूजर्स में है खुशी का माहौल