कॉल ड्रॉप: आ गई ट्राई की ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट, जानें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे बढ़िया
यह परीक्षण प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों जैसे भारती एयरटेल लिमिटेड, BSNL/MTNL, रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड (RJIL) और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) पर केंद्रित था। परीक्षण में वॉयस कॉल सेटअप सफलता दर, कॉल ड्रॉप दर, स्पीच क्वालिटी, डेटा थ्रूपुट और अन्य प्रदर्शन संकेतकों का मूल्यांकन किया गया।

विस्तार
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने सितंबर से अक्टूबर 2024 के बीच नई दिल्ली, जयपुर, अहमदनगर और हैदराबाद में स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (IDT) के निष्कर्ष जारी किए हैं। संचार मंत्रालय के अनुसार यह परीक्षण एक पैनल एजेंसी के माध्यम से किया गया था, ताकि इन क्षेत्रों में सेलुलर मोबाइल टेलीफोन सेवा प्रदाताओं द्वारा प्रदान की जा रही वॉयस और डेटा सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया जा सके। यह परीक्षण प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों जैसे भारती एयरटेल लिमिटेड, BSNL/MTNL, रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड (RJIL) और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) पर केंद्रित था। परीक्षण में वॉयस कॉल सेटअप सफलता दर, कॉल ड्रॉप दर, स्पीच क्वालिटी, डेटा थ्रूपुट और अन्य प्रदर्शन संकेतकों का मूल्यांकन किया गया।
- वॉयस सेवा:RJIL का कॉल सेटअप सफलता दर 94% दर्ज किया गया, जबकि एयरटेल, MTNL और VIL के लिए यह दर 97% से अधिक रही। कॉल सेटअप समय में MTNL का समय सबसे अधिक (3.27 सेकंड) था, जबकि RJIL और एयरटेल ने 0.73 सेकंड और 0.82 सेकंड का समय लिया। कॉल ड्रॉप दर में MTNL का प्रदर्शन खराब (7.23%) रहा, जबकि RJIL सहित अन्य प्रदाताओं की दर 0.25% से कम थी।
- डेटा प्रदर्शन:RJIL ने 231.82 Mbps की औसत डाउनलोड स्पीड के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि एयरटेल की स्पीड 171.44 Mbps रही। MTNL और VIL की स्पीड क्रमशः 3.71 Mbps और 14.45 Mbps दर्ज की गई।
- वॉयस सेवा:जयपुर में RJIL और VIL ने 100% कॉल सेटअप सफलता दर दर्ज की, जबकि एयरटेल और BSNL ने 99.90% और 98.92% सफलता दर हासिल की। कॉल सेटअप समय RJIL और VIL के लिए क्रमशः 0.69 और 0.39 सेकंड था, जबकि BSNL ने 3.33 सेकंड का समय लिया। कॉल ड्रॉप दर BSNL के लिए 2.48% रही, जबकि RJIL और VIL के लिए यह दर काफी कम थी।
- डेटा प्रदर्शन:RJIL ने 356.68 Mbps की औसत डाउनलोड स्पीड के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि एयरटेल ने 216.93 Mbps की स्पीड दर्ज की।
- Parody Account: सिर पकड़कर रो रहे हैं पैरोडी अकाउंट वाले, एलन मस्क ने कर दिया इंतजाम
- Cyberbullying: क्या है साइबर बुलिंग, ऑनलाइन स्कैम से कैसे है यह अलग, विस्तार से जानें
- AI Characters: व्हाट्सएप में आ रहा एआई वाला सबसे खास फीचर्स, यूजर्स में है खुशी का माहौल
- iPhone SE 4: OLED डिस्प्ले और इस फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा नया आईफोन