AI Characters: व्हाट्सएप में आ रहा एआई वाला सबसे खास फीचर्स, यूजर्स में है खुशी का माहौल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 11 Jan 2025 11:05 AM IST
सार

इस नए फीचर के तहत यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के माध्यम से चैटबॉट की पर्सनालिटी और फोकस एरिया का की जानकारी देंगे। AI न केवल चैटबॉट की प्रोफाइल पिक्चर तैयार करेगा, बल्कि उसका बायो भी जनरेट करेगा। इसके अलावा व्हाट्सएप AI कैरेक्टर्स को दिखाने के लिए एक डेडिकेटेड टैब भी विकसित कर रहा है।

विज्ञापन
WhatsApp for Android Could Soon Get an AI Character Creation Feature Details in hindi
WhatsApp AI Character - फोटो : WABETAINFO

    विस्तार

    व्हाट्सएप (WhatsApp) एंड्रॉयड एक नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को एप के भीतर पर्सनलाइज्ड AI कैरेक्टर बनाने की सुविधा देगा। यह दावा एक फीचर ट्रैकर ने किया है। बताया जा रहा है कि यह फीचर इंस्टाग्राम और मैसेंजर में उपलब्ध AI कैरेक्टर क्रिएशन फीचर के समान होगा।

    फीचर ट्रैकर WABetaInfo के अनुसार AI कैरेक्टर क्रिएशन फीचर व्हाट्सएप बीटा फॉर एंड्रॉयड 2.25.1.26 अपडेट में देखा गया, हालांकि यह फीचर अभी विकास के चरण में है और बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा, WABetaInfo ने व्हाट्सएप बीटा फॉर एंड्रॉयड 2.25.1.24 अपडेट में AI कैरेक्टर्स के लिए एक अलग टैब का उल्लेख किया। यह फीचर भी वर्तमान में यूजर्स के लिए दृश्य नहीं है।

    विज्ञापन

    फीचर ट्रैकर द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार AI कैरेक्टर क्रिएशन फीचर मेटा के अन्य एप्स (जैसे इंस्टाग्राम और मैसेंजर) में मौजूद AI स्टूडियो फीचर के समान प्रतीत होता है। यूजर्स नए AI कैरेक्टर को शुरू से बना सकते हैं या किसी मौजूदा टेम्पलेट का उपयोग कर सकते हैं। स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है कि यूजर्स 1,000 अक्षरों तक का विवरण टाइप करके अपने चैटबॉट की विशेषताओं और फोकस एरिया का वर्णन कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्क्रीन के निचले हिस्से में व्हाट्सएप ने सुझाव दिए हैं, ताकि उपयोगकर्ता अपनी विवरण प्रक्रिया को शुरू कर सकें। स्क्रीनशॉट में केवल पहला चरण (तीन में से) दिखाया गया है। यदि यह फीचर इंस्टाग्राम या मैसेंजर के AI स्टूडियो जैसा है, तो अगले चरणों में प्रोफाइल पिक्चर और बायो जनरेशन और चैटबॉट की प्राइवेसी डिटेल्स चुनने का विकल्प शामिल होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें