MediaTek ने लॉन्च किया 4जी गेमिंग स्मार्टफोन प्रोसेसर Helio G95

प्रमुख चिपसेट निर्माता कंपनी मीडियाटेक ने अपना नया 4जी गेमिंग स्मार्टफोन प्रोसेसर Helio G95 लॉन्च कर दिया है। मीडियाटेक हीलियो की जी सीरीज में यह एक नया प्रोसेसर है जिसमें हाइपर इंजन गेमिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा इस प्रोसेसर में मल्टी कैमरा सपोर्ट और एआई सुपर रिजॉल्यूशन वीडियो स्ट्रीमिंग मिलेगी।
मीडियाटेक ने इस प्रोसेसर को खासतौर पर 4जी गेमिंग स्मार्टफोन सिग्मेंट के लिए पेश किया है। मीडियाटेक Helio G95 प्रोसेसर चार कैमरे को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें डुअल वेकअप वर्ड सपोर्ट और HDR10 स्टैंडर्ड डिस्प्ले का भी सपोर्ट है।
MediaTek Helio G95 में Cortex-A76 सीपीयू है जिसकी अधिकतम स्पीड 2.05GHz है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Mali-g76 MC4 है। इस चिप में अल्ट्रा लो पावर का भी सपोर्ट है। इस चिप में दी गई हाइपर इंजन गेम में रैपिड रिस्पॉन्स, पिक्चर क्वालिटी और लैग फ्री गेमिंग का सपोर्ट है। वाई-फाई नेटवर्क कमजोर होने पर चिप अपने आप ही LTE मोड में चला जाएगा।
इस चिप वाले फोन में हाई-रिजॉल्यूशन वीडियो कॉलिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलेगी। आप रियल टाइम में 720 पिक्सल यानी एचडी में वीडियो देख सकेंगे। इसके अलावा इस चिप वाले फोन की डिस्प्ले की क्वालिटी 90fps पर FHD+ होगी जो कि गेमर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
यह चिप 64 मेगापिक्सल तक कैमरे को सपोर्ट करती है। रियल टाइम पोट्रेट के लिए इसमें डेफ्थ इंजन, AI-FD (Fast & precise AI face detection engine), MFNR, Warping, 3DNR, वीडियो इनकोडिंग और 4K 30fps पर डिकोडिंग का सपोर्ट है।