क्या ट्विटर की जगह लेगा Mastodon, सभी क्यों कर रहे इसकी चर्चा, जानें सबकुछ

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 08 Nov 2022 11:45 AM IST
सार

एलन मस्क के हाथ में ट्विटर के जाने के बाद से Mastodon काफी चर्चा में है। कई लोगों का मत है कि Mastodon, ट्विटर की जगह ले लेगा। आइए जानते हैं कि आखिर Mastodon क्या है और यह चर्चा में क्यों है?

विज्ञापन
Mastodon as an Open Alternative to Twitter After Elon Musk Takeover
mastodon vs twitter - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    एलन मस्क के हाथ में Twitter के जाने के बाद से हर कोई अपने तरीके से उनका विरोध कर रहा है। मालिक बनने के बाद एलन मस्क ने कई बड़े अधिकारियों को नौकरी से निकाला है। इसके अलावा उन्होंने ब्लू टिक को भी शुल्क आधारित कर दिया है। पहले ब्लू टिक कैटेगरी के हिसाब से मिलती थी लेकिन अब कोई भी मासिक शुल्क देकर ब्लू टिक ले सकता है।

    एलन मस्क के हाथ में ट्विटर के जाने के बाद से Mastodon काफी चर्चा में है। कई लोगों का मत है कि Mastodon, ट्विटर की जगह ले लेगा। आइए जानते हैं कि आखिर Mastodon क्या है और यह चर्चा में क्यों है?

    विज्ञापन

    Mastodon क्या है?

    Mastodon
    Mastodon - फोटो : Mastodon

    Mastodon भी माइक्रोब्लॉगिंग साइट है जो कि काफी हद तक Twitter जैसा ही दिखता है। इसमें भी हैशटैग का इस्तेमाल होता है। Twitter और Facebook का कंट्रोल जहां एक कंपनी के हाथ में है, वहीं Mastodon को वॉलंटियर चलाते हैं। Mastodon को एक साथ हजारों कंप्यूटर सर्वरों से जोड़ा गया है। जर्मन युवा प्रोग्रामर, यूजेन रोचको ने छह साल पहले Mastodon को लॉन्च किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सोमवार को Mastodon के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 1,028,362 पहुंच गई है, हालांकि यह फेसबुक और ट्विटर के मुकाबले काफी कम है। ट्विटर के डेली एक्टिव यूजर्स की संख्या 238 मिलियन है, जबकि फेसबुक के पास डेली एक्टिव यूजर्स 1.98 बिलियन हैं। एलन मस्क के मालिक बनने से पहले यानी 27 अक्तूबर तक Mastodon पर डेली हर घंटे 60-80 नए यूजर्स आ रहे थे लेकिन अब प्रतिदिन हर घंटे 3,568 नए रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं।

    पहली नजर में Mastodon आपको ट्विटर जैसी ही लगेगा। इसमें लाइक (हार्ट इमोजी) की जगह स्टार इमोजी है जो कि लाइक के लिए है। इसमें भी रिप्लाई, री-ट्वीट जैसा बटन दिया गया है। इसके अलावा इसमें किसी पोस्ट को फेवरेट मार्क भी किया जा सकता है और किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर शेयर भी किया जा सकता है।

    Mastodon पर भी फोटो, वीडियो, टेक्स्ट आदि को शेयर करने की सुविधा है। Mastodon पर रियल टाइम में एक्टिव यूजर्स की संख्या को देख सकते हैं। इसमें आप एडमिनिस्ट्रेटर को डायरेक्ट ई-मेल कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें