गूगल ने जारी किया बड़ा अपडेट, अब टीवी पर भी देख सकेंगे YouTube Shorts

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 08 Nov 2022 10:00 AM IST
सार

अब आप अपने स्मार्ट टीवी पर भी YouTube Shorts के वीडियो देख सकेंगे। गूगल ने YouTube Shorts टीवी के लिए ग्लोबली अपडेट जारी कर दिया है। YouTube smart TV एप से आप वर्टिकल स्टाइल में वीडियो देख सकेंगे।

विज्ञापन
YouTube Shorts rolls out on TV globally as TikTok rival Details here
YouTube Shorts tv - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आपको भी इस बात से शिकायत थी कि आपको अपने टीवी पर YouTube Shorts देखने को नहीं मिल रहा है तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब आप अपने स्मार्ट टीवी पर भी YouTube Shorts के वीडियो देख सकेंगे। गूगल ने YouTube Shorts टीवी के लिए ग्लोबली अपडेट जारी कर दिया है। YouTube smart TV एप से आप वर्टिकल स्टाइल में वीडियो देख सकेंगे।

    YouTube Shorts के टीवी एप पर भी आपको एक मिनट या इससे कम के वीडियो ही देखने को मिलेंगे। मोबाइल एप में 60 सेकेंड के वीडियो देखने का ही मौका मिलता है। टीवी के लिए यूट्यूब ने YouTube Shorts को काफी ऑप्टिमाइज किया है।

    विज्ञापन

    यूट्यूब ने अपने एक बयान में कहा है कि हमने एप के राइट साइड वाले हिस्से को खासतौर पर डिजाइन किया है ताकि यूजर्स वर्टिकल स्टाइल में वीडियो आराम से देख सकेंगे। हमें यकीन है नए अपडेट के बाद आपके टीवी का एक्सपेरियंस शानदार रहेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आने वाले सप्ताह में 2019 या इससे बाद के स्मार्ट टीवी के लिए YouTube Shorts का अपडेट जारी होगा। YouTube Shorts के वीडियो को आप अपने टीवी के रिमोट से स्टार्ट-स्टॉप और प्ले-पॉज कर सकेंगे।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि YouTube Shorts के डेली व्यूज की संख्या 30 बिलियन के आंकड़े को पार कर गई है। शॉर्ट वीडियो फॉर्मेट में यूट्यूब पहला नहीं है जिसे टीवी के लिए इस तरह का अपडेट जारी किया है। इससे पहले TikTok ने भी टीवी के लिए अपडेट जारी किया था।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें