Nokia G60 5G की भारत में पहली सेल आज, 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आता है यह फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 08 Nov 2022 11:10 AM IST
सार

Nokia G60 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये है। इस फोन को एक ही रैम और स्टोरेज में पेश किया गया है। Nokia G60 5G को नोकिया इंडिया के स्टोर से ब्लैक और आइस कलर में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Nokia G60 5G first Sale in India Today Price and Specifications
Nokia G60 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    नोकिया ने पिछले सप्ताह ही Nokia G60 5G को भारत में लॉन्च किया है और आज यानी 08 नवंबर को Nokia G60 5G की पहली सेल है। Nokia G60 5G के साथ नॉन-स्टैंडअलोन (NSA) और स्टैंडअलोन (SA) दोनों तरह के 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा नोकिया के इस फोन में फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

    Nokia G60 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये है। इस फोन को एक ही रैम और स्टोरेज में पेश किया गया है। Nokia G60 5G को नोकिया इंडिया के स्टोर से ब्लैक और आइस कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Nokia G60 5G एंड्रॉयड 12 के साथ आता है। फोन में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जो (1,080x2,400) पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ 500 निट्स की ब्राइटनेस, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में Snapdragon 695 5G प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा। कंपनी फोन के साथ तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट और तीन साल तक OS अपडेट भी देने वाली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें