मार्क जुकरबर्ग ने उस कमरे से किया लाइव जहां से बनाया था फेसबुक

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग मंगलवार को हावर्ड कैंपस के उस कमरे में पहुंचे थे जिस कमरे में बैठकर उन्होंने 13 साल पहले फेसबुक को तैयार किया था। H33 नंबर के इसी कमरे में उन्होंने फेसबुक की प्रोग्रामिंग की थी। मार्क अपनी पत्नि प्रेशीला चैन के साथ वहां पहुंचे थे। फेसबुक लाइव में मार्क ने वह डेस्क भी दिखाई जिस पर बैठकर उन्होंने फेसबुक की प्रोग्रामिंग की थी। उन्होंने वह बेड भी दिखाई जिस पर वे सोते थे।
फेसबुक से पहले मार्क जुकरबर्ग ने बनाया था ZuckNet

मार्क जुकरबर्ग के बारे में तो आपलोग जानते ही होंगे कि उन्होंने फेसबुक बनाया है और वे इसके सीईओ हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि मार्क जुकरबर्ग फेसबुक से जुकनेट (ZuckNet) भी बना चुके हैं। इस मैसेजिंग नेटवर्क का यूज मार्क जुकरबर्ग के पिता करते रोगियों को बुलाने के लिए करते थे। मार्क ने जुकनेट को 12 साल की उम्र में इसे तैयार किया था। इसका इस्तेमाल परिवार के लोग आपस में मैसेज भेजने के लिए भी करते थे। बता दे कि मार्क जुकरबर्ग के पिता दांत के डॉक्टर हैं।
उन्होंने बताया, 'मेरे पिता का डेन्टल क्लिनिक हमारे घर के पास ही था। रोज दांत के रोगी आते थे और इलाज कराते थे। कई बार वे पिता जी से सलाह लेने भी आते थे। उसी दौरान मैंने जुकनेट तैयार किया ताकि मेरे पिता जी रोगियों से मैसेजिंग के जरिए कनेक्ट रहें। जुकनेट के जरिए हमलोग आपस में भी मैसेजिंग करते थे। हालांकि उस समय AOL नाम की मैसेजिंग ऐप भी थी जिसके कारण जुकनेट लोगों के बीच लोकप्रिय नहीं हो पाया।' बता दें कि जुकरबर्ग इससे पहले कई कंप्यूटर गेम भी बना चुके हैं।
मार्क जुकरबर्ग ने बातें हाल ही में रेड हॉफमैन (फेसबुक के पूर्व निवेशक) से बातचीत के दौरान कही है। बता दें फेसबुक के शुरुआती दिनों में फेसबुक को फंडिंग के फर्स्ट राउंट में हॉफमैन शामिल हुए थे। हॉफमैन से बातचीत के दौरान जुकरबर्ग ने यह भी बताया कि शुरुआती दिनों में उन्हें फेसबुक के सक्सेस होने की उम्मीद नहीं थी।