अब दूर होकर भी दोस्तों के साथ कर सकेंगे फेसबुक लाइव

फेसबुक पूरी दुनिया को एक साथ लाने में जी-जान से जुट गया है। इसके लिए आए दिन फेसबुक नए-नए फीचर्स लॉन्च करता है। फेसबुक ने अब लाइव वीडियो के लिए एक नया फीचर पेश किया है जिसकी मदद से किसी भी फेसबुक फ्रेंड के साथ लाइव किया जा सकेगा। जैसे- अगर आप दिल्ली में हैं और आपका दोस्त कोलकाता में है तो फेसबुक लाइव के लिए आप उसे इनवाइट कर सकते हैं। इसके बाद आपके फेसबुक लाइव में आपका दोस्त भी शामिल हो जाएगा।
फेसबुक लाइव के दौरान कर सकेंगे चैट

बता दें कि यह फीचर पहले कुछ खास लोगों के लिए ही था, लेकिन फेसबुक जल्द ही इस फीचर को आम लोगों के लिए भी लॉन्च करने वाला है। इस फीचर के अलावा फेसबुक लाइव के दौरान चैटिंग का भी फीचर आ रहा है, हालांकि लाइव के दौरान चैटिंग के लिए लाइव पब्लिक होना जरूरी होगा।
फिलहाल फेसबुक लाइव में केवल कमेंट और रिएक्शन के विकल्प मिलते हैं। इस फीचर के बाद लाइव के दौरान ही आप सवाल-ृजवाब कर सकते हैं। ये दोनों फीचर फेसबुक वेब और ऐप दोनों के लिए होंगे। इन दोनों फीचर्स की टेस्टिंग हो रही है, जल्द ही इसे रिलीज कर दिया जाएगा।