माइक्रोमैक्स ने आधी कीमत में उतारा नोकिया 3310 का हमशक्ल

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Wed, 24 May 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
Micromax X1i 2017 lauched lookalikes nokia 3310
Micromax X1i2017

    HMD ग्लोबल और नोकिया ने हाल ही में भारत में नोकिया 3310 को नए क्लेवर में लॉन्च किया है। फोन खरीदने के लिए लाइन लग रही हैं। इसी बीच भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने आधी कीमत में नोकिया 3310 का हमशक्ल लॉन्च किया है। नोकिया 3310 जैसा दिखने वाले माइक्रोमैक्स के फोन का नाम Micromax X1i2017 है।

    माइक्रोमैक्स Micromax X1i2017 की स्पेसिफिकेशन

     Micromax X1i2017
    Micromax X1i2017

    इस फोन में 0.08MP का रियर कैमरा, 2.4 इंच की QVGA डिस्प्ले 32MB की स्टोरेज, 1300mAh की बैटरी है। फोन में वीडियो क्लब, M!Live, निन्जा, ब्राउजर जैसे ऐप प्री-इंस्टॉल मिलेंगे। फोन की कीमत अलग-अलग रिपोर्ट में अलग-अलग हैं।

    विज्ञापन

    कई रिपोर्ट में फोन की कीमत 1,199 रुपये तो कईयों में 1,399 बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह फोन अमेजॉन पर मिलेगा, हालांकि माइक्रोमैक्स की वेबसाइट पर इस फोन को लिस्ट किया गया है लेकिन कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले DARAGO कंपनी ने भी नोकिया 3310 का हमशक्ल तैयार किया है। इसमें 1एमबी रैम, .03 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 1050 एमएएच की बैटरी, डुअल सिम, 1.77 इंच की डिस्प्ले, कैमर के साथ एलईडी फ्लैश लाइट और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक दियाा गया है। नोकिया 3310 के इस क्लोन को फ्लिपकार्ट से 799 रुपये  में खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें