कोरोना वायरस: इस वेबसाइट पर मिलेगी टेस्टिंग सेंटर से लेकर नजदीकी हॉस्पिटल तक की जानकारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Fri, 20 Mar 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
MapmyIndia Maps and Move app help you to Search Corona virus testing labs, isolation and treatment facilities nearby
MapmyIndia - फोटो : MapmyIndia

    कोरोना वायरस को लेकर सरकार लगातार देश के लोगों को जागरूक कर रही है। इसके लिए तमाम के विज्ञापन की मदद ली जा रही है। साथ ही भारत सरकार भी कोरोना से होने वाले संक्रमण को रोकने के लिए कई तरह के जरूरी कदम उठा रही है। सरकार ने टॉल फ्री नंबर भी जारी किए हैं। चलिए आज हम आपको एक ऐसी वेबसाइट के बारे में बताते हैं जिसकी मदद से आप कोरोना वायरस के टेस्टिंग लैब से लेकर नजदीकी अस्पताल तक की जानकारी हासिल कर सकेंगे।

    MapmyIndia ने लोगों की सुविधा के लिए कोरोना वायरस को लेकर एक वेबसाइट पेश किया है जिसका यूआरएल maps.mapmyindia.com/corona है। इस साइट पर जाकर आप पता लगा सकते हैं कि अभी तक देश में कोरोना वायरस को लेकर कितने मामले सामने आए हैं। साथ ही यह भी पता लगा पाएंगे कि किस राज्य में कितने मरीज हैं और कहां-कहां कोरोना वायरस का टेस्टिंग लैब है। इस साइट का दावा है कि सभी आंकड़े सरकारी सोर्स की मदद से अपडेट किए जा रहे हैं।

    विज्ञापन

    मैपमायइंडिया का एक मोबाइल एप Move app भी जिसपर आप कोरोना का अपडेट पा सकते हैं। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट से लेकर गूगल जैसी वेबसाइट्स भी कोरोना को लेकर रियल टाइम में अपडेट्स दे रही हैं, लेकिन यह साइट इनसे अलग है, क्योंकि यहां आपको अस्पताल और टेस्टिंग लैब के बारे में भी जानकारी मिल रही है। यह साइट आइसोलेशन सेंटर के बारे में भी जानकारी देती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें