Nokia 5310 फीचर फोन खास डिजाइन के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 20 Mar 2020 02:20 PM IST
सार

Nokia 5310 नए अवतार के साथ हुआ लॉन्चयूजर्स को इस फोन में एफएम रेडियो जैसे फीचर्स मिलेंगेइस फोन की कीमत 39 यूरो (करीब 3,100 रुपये) है

विज्ञापन
Nokia 5310 feature phone launch with special design know price and specs
nokia 5310 - फोटो : NokiaFanss / twitter

    विस्तार

    टेक कंपनी HMD Global ने सबसे लोकप्रिय फीचर फोन नोकिया 5310 (Nokia 5310) को नए डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। यूजर्स को नए नोकिया 5310 फीचर फोन में एमपी 3 और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स मिले हैं। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में दो स्पीकर्स भी दिए हैं। वहीं, इस फोन को व्हाइट / रेड और ब्लैक / रेड कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। हालांकि, यह फोन भारत में कब लॉन्च होगा इसकी जानकारी अब तक नहीं मिली है।

    नोकिया 5310 की कीमत 39 यूरो (करीब 3,100 रुपये) है। इस फीचर फोन की सेल अगले महीने यानी अप्रैल से शुरू हो जाएगी।

    विज्ञापन

    फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने नोकिया 5310 में 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले दिया है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एमटी6260ए सीपीयू और 8 एमबी रैम + 16 एमबी स्टोरेज दी गई है। इसकी स्टोरेज माइक्रो एसडी कार्ड से 32 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। वहीं, यह फोन 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें