Online Scam: ऑनलाइन क्लास ज्वाइन करना पड़ा महंगा, खाते से निकल गए 64 लाख, जानें कैसे हुआ

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 07 Mar 2024 12:57 PM IST
सार

हर दिन सरकार तमाम चैनल के जरिए लोगों को स्कैम के बारे में आगाह कर रही है लेकिन लोग हैं कि सुन नहीं रहे। पहले कम पढ़े लोग स्कैम के शिकार होते थे, लेकिन ऑनलाइन दुनिया में पढ़े लिख ही शिकार हो रहे हैं। सरकार बार-बार कह रही है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें

विज्ञापन
Man loses Rs 64 lakh after joining online classes Details here
hacker - फोटो : pixabay

    विस्तार

    भारत में हर दिन नए-नए तरीके से फ्रॉड किए जा रहे हैं। कभी निवेश के नाम पर तो कभी कस्टमर केयर के नाम पर। अब फ्रॉड का एक नया तरीका सामने आया है। एक शख्स को ऑनलाइन क्लास ज्वाइन करना इतना महंगा पड़ा है कि जिसके बारे में उसने कभी सोचा नहीं होगा। शख्स को 64 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

    ऑनलाइन फ्रॉड का यह ताजा मामला विशालाक्षी नगर (विशाखापत्तनम) का है और यह फ्रॉड व्हाट्सएप के जरिए किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित Stock Exchange नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप में मेंबर था और उसको उसी ग्रुप से स्टॉक मार्केट में सर्टिफिकेशन और ट्रेनिंग की क्लास के लिए एक अन्य ग्रुप में एड किया गया।

    विज्ञापन

    इस दौरान पीड़ित से सिक्योरिटी के नाम पर पैसे मांगे गए और निवेश भी यह करके कराया गया कि दोगुना रिटर्न मिलेगा। करीब 64 लाख रुपये निवेश करने के बाद पीड़ित को महसूस किया है उसके साथ ठगी हो गई। इसके बाद उसने पुलिस में इसकी शिकायत की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें