CrowdStrike: यही है वह कर्मचारी जिसके कारण दुनिया हो गई थी तबाह, वीडियो शेयर कर खुद ही बताया?
इसी बीच एक शख्स वायरल हो गया है और यह शख्स कोई और नहीं, बल्कि दावे के मुताबिक CrowdStrike का वही कर्मचारी है जिसमें अपडेट को बग के साथ रिलीज किया था। एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें इस शख्स के एक्स अकाउंट की टाइमलाइन की स्क्रीन रिकॉर्डिंग है। इस शख्स का नाम Vincent Flibustier है।

विस्तार
19 जुलाई 2024 का दिन कंप्यूटर के इतिहास में ग्लोबल आउटेज के नाम से याद रखा जाएगा। 19 जुलाई को अचानक से लोगों के विंडोज सिस्टम की स्क्रीन ब्लू होने लगी। शुरुआत में किसी को कुछ समझ नहीं आया। अचानक से दुनिया की करीब 6,600 फ्लाइट कैंसिल हो गईं जिनमें भारत की 200 फ्लाइट थीं। इसके अलावा शेयर बाजार बंद हो गया। कई शॉपिंग मॉल बंद हो गए, एयरपोर्ट पर हाथ से लिखकर बोर्डिंग पास दिए जाने लगे, अस्पतालों में हाथ से लिखकर पर्ची दी जाने लगी। यह सब सिर्फ एक सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण हुआ था और इसके पीछे CrowdStrike का हाथ था। CrowdStrike ने इसके लिए माफी भी मांगी है।
इसी बीच एक शख्स वायरल हो गया है और यह शख्स कोई और नहीं, बल्कि दावे के मुताबिक CrowdStrike का वही कर्मचारी है जिसमें अपडेट को बग के साथ रिलीज किया था। एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें इस शख्स के एक्स अकाउंट की टाइमलाइन की स्क्रीन रिकॉर्डिंग है। इस शख्स का नाम Vincent Flibustier है।
दरअसल यह पूरा दावा ही फर्जी है। Vincent Flibustier वास्तव में एक व्यंगकार हैं जिन्होंने कल हुए ग्लोबल आउटेज के बाद अपने एक्स हैंडल की प्रोफाइल पिक्चर बदली और खुद को क्राउडस्ट्राइक का कर्मचारी बताया। Vincent Flibustier ने एक्स पर पोस्ट करते हुए यह भी कहा कि उसी ने बग वाले इस सॉफ्टवेयर अपडेट को जारी किया था।
- CrowdStrike: ग्लोबल आउटेज के बाद क्राउडस्ट्राइक के सीईओ ने मांगी माफी, कहा- यह साइबर अटैक नहीं था
- Reliance Q1 Results: जियो के नेटवर्क पर डाटा खपत 4400 करोड़ जीबी के पार, दुनियाभर में सबसे ज्यादा
- वेटिंग टिकट के साथ अब नहीं कर सकते सफर, जानें सच
- WhatsApp: ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन के लिए नहीं होगा गूगल का इस्तेमाल, मेटा खुद ही है सक्षम