हर भारतीय के हाथ में होगा आईफोन, ये रही वजहें

आईफोन रखना एक तरह से स्टेटस हो गया है, लेकिन आईफोन इतने महंगे होते हैं कि कई लोग उसके बदले दूसरे फोन खरीदकर काम चलाते हैं और आईफोन का इरादा बदल लेते हैं। यदि आप भी उन लोगों में से हैं जो कीमत की वजह से आईफोन खरीदने का इरादा छोड़ देते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।
हर हाथ में कैसे होगा आईफोन

पिछले साले आपको खबर तो मिली ही थी कि ऐप्पल भारतीय मोबाइल में अपने भविष्य को देखते हुए भारत में मैन्यूफैक्चरिंग और असेंबलिंग प्लांट खोलेगी। अब इस बात की पुष्टि भी हो गई है। कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खड़गे ने मीडिया से कहा है कि ऐप्पल अघले महीने से बंगलूरू में आईफोन निर्माण कार्य शुरू करने जा रही है।
हम हर हाथ में आईफोन की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि जब भारत में ही फोन का निर्माण होगा तो जाहिर सी बात है कि फोन सस्ते होंगे। सबसे बड़ी वजह ये है कि इंडिया में फोन असेंबल होने पर करीब 10 से 12 फीसदी का टैक्स बेनिफिट मिलेगा। दूसरा कारण ये है कि भारत में कम कीमत पर लेबर मिल जाएंगे। इसके अलावा इंपोर्ट टैक्स में बचत होने के कारण आईफोन सस्ते मिलेंगे।
तीसरा कारण ये है कि ऐप्पल को मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत टैक्स में छूट मिलने की उम्मीद है। साथ ही इस कार्यक्रम के तहत भारत सरकार विदेशी कंपनियों को मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए कई रियायतें देती है जिनमें स्पेशल ड्यूटी स्ट्रक्चर के साथ-साथ आयात होने वाले सभी पुर्जों पर जीरो ड्यूटी भी शामिल है।