वनपल्स 3टी मिडनाइट ब्लैक की इंडिया में पहली सेल आज

वनपल्स 3टी का मिडनाइट ब्लैक का लिमिटेड एडिशन की आज पहली बार भारत में सेल शुरू होगी, हालांकि इस एडिशन में केवल 128 जीबी वेरियंट की ही सेल होगी। यानी स्टॉक खत्म होने तक सेल चलेगी। फोन की कीमत 34,999 रुपये है।
वनप्लस 3टी के मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट की बिक्री ई-कॉमर्स साइट अमेजॉन, OnePlusStore.in और बैंगलुरु के वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर में दोपहर 2 बजे से होगी। बता दें कि इस फोन के लिए प्री ऑर्डर के लिए बुकिंग अमेजॉन पर 23 मार्च से शुरू हुई थी।
वनप्लस 3टी के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वनप्लस 3टी में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा है। 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज, 3,400 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 5.5 इंच की ऑप्टिक एमोलेड फुल एचडी डिस्प्ले, ऑक्सीजन बेस्ड एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो, ग्राफिक्स केलिए एड्रेनो 530 जीपीयू है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और जीपीएस/ए-जीपीएस दिया गया है।