ट्विटर अपडेट : ट्वीट करने में इस लिमिट से मिली आजादी

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 31 Mar 2017 12:36 PM IST
twitter removes username in 140 character in replies
ट्विटर

    माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर यूजर्स को नया एक्सपेरियंस देने के लिए लगातार फीचर में बदलाव कर रहा है। ट्विटर ने अब एक नया अपडेट जारी किया है जिसके बाद ट्वीट के रिप्लाई के दौरान 140 अक्षरों की लिमिट में यूजरनेम काउंट नहीं होगा।

    नए अपडेट के बाद यदि आप किसी ट्वीट का रिप्लाई करते हैं तो रिप्लाई में यूजरनेम काउंट नहीं होगा। दूसरे शब्दों में कहें तो ट्वीट करने के लिए 140 कैलेक्टर की लिमिट है। यह लिमिट ट्वीट के रिप्लाई पर भी लागू होता है। अभी तक रिप्लाई करने में 140 अक्षरों की लिमिट में यूजरनेम भी काउंट होता था लेकिन अब यूजरनेम उसमें काउंच नहीं होगा। इसका फायदा होगा कि यूजर ट्वीट में ज्यादा शब्द लिख सकेगा।

    बता दें कि ट्वीट में फिलहाल मीडिया अटैचमेंट्स जैसे फोटो और वीडियो को 140 कैरेक्टर में शामिल नहीं किया जाता है। हालांकि ट्विटर हैंडल और दूसरे लिंक को इसमें शामिल किया जाता है। ट्विटर ने हाल ही में मीडिया हाउस के लिए लाइव का ऑप्शन दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें