Blackout: एक झटके में पूरे देश में मोबाइल नेटवर्क हो गया गायब, साइबर अटैक नहीं है वजह

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 20 May 2025 03:30 PM IST
सार

इसके चलते लैंडलाइन टेलीफोन सर्विस सबसे ज्यादा प्रभावित रही। वॉइस कॉल सेवाओं में भी व्यापक दिक्कत आई। कई क्षेत्रों में इमरजेंसी सेवाओं (112 नंबर) को भी नया नंबर जारी करना पड़ा। Telefónica ने एक बयान में कहा, “हमने कुछ नेटवर्क अपग्रेड किए हैं, जिनका असर कुछ सेवाओं पर पड़ा है। हम समस्या को हल करने के लिए काम कर रहे हैं।”

विज्ञापन
Major mobile network suffers massive outage in Spain weeks after electricity blackout
Network down - फोटो : telefonica.com

    विस्तार

    स्पेन में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर संकट देखने को मिला है, इस बार देश का प्रमुख मोबाइल नेटवर्क ठप हो गया है। यह घटना उन हफ्तों बाद हुई है जब देश में एक बड़ी बिजली कटौती ने अफरा-तफरी मचा दी थी और भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया था। स्पेन की प्रमुख टेलिकॉम कंपनी Telefónica द्वारा किए गए नेटवर्क अपग्रेड के बाद यह समस्या सामने आई।

    इसके चलते लैंडलाइन टेलीफोन सर्विस सबसे ज्यादा प्रभावित रही। वॉइस कॉल सेवाओं में भी व्यापक दिक्कत आई। कई क्षेत्रों में इमरजेंसी सेवाओं (112 नंबर) को भी नया नंबर जारी करना पड़ा। Telefónica ने एक बयान में कहा, “हमने कुछ नेटवर्क अपग्रेड किए हैं, जिनका असर कुछ सेवाओं पर पड़ा है। हम समस्या को हल करने के लिए काम कर रहे हैं।”

    विज्ञापन

    अरागोन, एक्स्ट्रीमाडुरा, बास्क क्षेत्र, और वैलेन्सिया में इमरजेंसी सेवाओं पर खासा असर पड़ा, हालांकि बाद में वैलेन्सिया, अरागोन, ला रिओखा और आंदालूसिया जैसे क्षेत्रों में 112 सेवा बहाल कर दी गई। Downdetector के अनुसार शिकायतें रात 2 बजे के आसपास शुरू हुईं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिपोर्ट करने वालों में से 72% को नेटवर्क आउटेज का सामना करना पड़ा, 18% को सिग्नल नहीं मिला और 10% को पूरी तरह सेवा बंद मिली। स्पेन के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मंत्रालय ने कहा है कि वे इस स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और टेलिकॉम कंपनियों से समयसीमा और तकनीकी जानकारी ले रहे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें