iPadOS 17.7.8: एपल ने जारी किया अपडेट, गंभीर खामियां हुईं दूर, तुरंत करें इंस्टॉल
कुछ दिन पहले जारी किया गया iPadOS 17.7.7 वर्ज़न कई समस्याओं के कारण वापस ले लिया गया था। इनमें Touch ID से लॉगिन न कर पाना और कुछ एप्स का बार-बार रीसेट होना शामिल था। अब नया 17.7.8 अपडेट इन सभी समस्याओं को दूर करता है। अपडेट का बिल्ड नंबर 21H440 है।

विस्तार
एपल ने iPadOS 17.7.8 अपडेट जारी किया है। यह अपडेट खासकर उन सुरक्षा खामियों को ठीक करने के लिए लाया गया है जो पिछले वर्जन में पाई गई थीं और जिनसे यूजर्स के डिवाइस की सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता था। कुछ दिन पहले जारी किया गया iPadOS 17.7.7 वर्ज़न कई समस्याओं के कारण वापस ले लिया गया था। इनमें Touch ID से लॉगिन न कर पाना और कुछ एप्स का बार-बार रीसेट होना शामिल था। अब नया 17.7.8 अपडेट इन सभी समस्याओं को दूर करता है। अपडेट का बिल्ड नंबर 21H440 है।
- iPad Pro 12.9-इंच (2017)
- iPad Pro 10.5-इंच
- iPad (2018)
- AirDrop में सुरक्षा खामी-एक समस्या के चलते कोई ऐप मनचाहे फ़ाइल मेटाडेटा को पढ़ सकती थी। इसे नए परमिशन नियंत्रण द्वारा ठीक किया गया है।
- Audio कंपोनेंट में “Double Free” बग- यह बग सिस्टम को अचानक बंद कर सकता था। एपल ने बेहतर चेकिंग लागू कर इस समस्या को सुलझाया।
- iCloud Document Sharing में खामी-इसमें बिना अनुमति के iCloud फ़ोल्डर शेयरिंग चालू की जा सकती थी। अब अतिरिक्त एन्फ़ोर्समेंट से यह समस्या ठीक की गई है।
- Lock Screen से Notes की एक्सेस-कोई भी व्यक्ति, डिवाइस को छूकर Notes को एक्सेस कर सकता था। अब बेहतर ऑथेंटिकेशन के ज़रिए इसे बंद किया गया है।
- Kernel से जुड़ी कई समस्याएं -संवेदनशील सिस्टम डेटा का लीक होना, Kernel मेमोरी का करप्ट होना, एप्स का अचानक बंद हो जाना, इन सब को सुधार कर मेमोरी हैंडलिंग को मजबूत किया गया है
इसके अलावा इस अपडेट के साथ Mail Addressing, Parental Controls, StoreKit, Weather, WebKit जैसे फीचर्स में भी सुरक्षा से जुड़ी कई समस्याएं पाई गई थीं, जिन्हें पूरी तरह ठीक कर दिया गया है।
- स्मार्टफोन चार्जिंग को लेकर अफवाह और सच्चाई
- AI Coder: एक साल में जूनियर कोडर का दुश्मन बन जाएगा एआई, गूगल के चीफ साइंटिस्ट का बड़ा दावा
- Cookies: कुकीज क्या होती हैं? इन्हें एक्सेप्ट या रिजेक्ट करने का क्या मतलब होता है? विस्तार से समझें
- 5G Side Effects: क्या वास्तव में इंसानों के लिए खतरनाक है 5G नेटवर्क, वैज्ञानिकों पहली बार किया टेस्ट