Call of Duty: बंद हो रहा है यह पॉपुलर मोबाइल गेम, कंपनी ने की पुष्टि, करोड़ों में हैं यूजर्स
जिन यूजर्स ने पहले ही गेम डाउनलोड किया है, वे इसे खेलना जारी रख सकते हैं। नए सीजनल अपडेट्स और कंटेंट अब नहीं मिलेंगे। इन-गेम परचेज बंद कर दी जाएंगी। जो भी CoD Points या खरीदा गया कंटेंट है, उसका रिफंड नहीं मिलेगा।

विस्तार
Activision ने घोषणा की कि वह अपने लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम Call of Duty: Warzone Mobile का अपडेट सपोर्ट बंद कर रहा है। यह फैसला गेम के लॉन्च के सिर्फ एक साल बाद लिया गया है। सोमवार से यह गेम नए यूजर्स के लिए एप स्टोर और गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध नहीं रहेगा। Activision ने अपने आधिकारिक X (Twitter) अकाउंट पर जानकारी दी कि Warzone Mobile को PC और कंसोल वर्जन जितनी सफलता नहीं मिल पाई।
- अप्रैल 2024 में गेम की कमाई लगभग 4 मिलियन डॉलर थी।
- नवंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच यह गिरकर 500,000 डॉलर रह गई।
- इसके विपरीत, Call of Duty: Mobile हर महीने 20 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमा रहा है।
- यही कारण है कि Activision अब Warzone Mobile को बनाए रखना वित्तीय रूप से व्यवहारिक नहीं मान रहा है।
जिन यूजर्स ने पहले ही गेम डाउनलोड किया है, वे इसे खेलना जारी रख सकते हैं। नए सीजनल अपडेट्स और कंटेंट अब नहीं मिलेंगे। इन-गेम परचेज बंद कर दी जाएंगी। जो भी CoD Points या खरीदा गया कंटेंट है, उसका रिफंड नहीं मिलेगा। क्रॉस-प्लेटफॉर्म कंटेंट और प्रोग्रेशन पहले की तरह बना रहेगा।
- Starlink: भारत से पहले बांग्लादेश में शुरू हुई स्टारलिंक इंटरनेट की सर्विस, जानें कीमत
- AC Tips: सर्विसिंग के बाद भी ठंडा नहीं कर रहा एसी तो समस्या कहीं और है, ये पांच चीजें चेक करें
- iPadOS 17.7.8: एपल ने जारी किया अपडेट, गंभीर खामियां हुईं दूर, तुरंत करें इंस्टॉल
- AI Coder: एक साल में जूनियर कोडर का दुश्मन बन जाएगा एआई, गूगल के चीफ साइंटिस्ट का बड़ा दावा