Lumma Stealer : कंप्यूटर हैक करने में समय नहीं लगाता यह मैलवेयर, माइक्रोसॉफ्ट ने जारी की चेतावनी
Lumma Stealer एक "Malware-as-a-Service" (MaaS) मॉडल पर काम करने वाला इंफो-स्टीलिंग मालवेयर है। इसे साइबर अपराधी आसानी से ऑनलाइन खरीद सकते हैं और फैलाना बेहद आसान है। पारंपरिक एंटीवायरस और सिक्योरिटी डिफेंस इसे पकड़ नहीं पाते, जिससे यह साइबर हमलावरों के लिए एक पसंदीदा टूल बन चुका है।

विस्तार
माइक्रोसॉफ्ट ने एक मैलवेयर के बारे में लोगोंको चेतावनी दी है जो बहुत ही खतरनाक है। माइक्रोसॉफ्ट ने एक बड़ा साइबर सुरक्षा अभियान चलाकर खतरनाक Lumma Stealer मालवेयर की नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। यह मालवेयर दुनियाभर में 394,000 से ज्यादा Windows कंप्यूटरों को संक्रमित कर चुका था। माइक्रोसॉफ्ट ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि 16 मार्च से 16 मई 2025 के बीच इस मालवेयर की सबसे ज्यादा गतिविधियां देखी गईं।
Lumma Stealer एक "Malware-as-a-Service" (MaaS) मॉडल पर काम करने वाला इंफो-स्टीलिंग मालवेयर है। इसे साइबर अपराधी आसानी से ऑनलाइन खरीद सकते हैं और फैलाना बेहद आसान है। पारंपरिक एंटीवायरस और सिक्योरिटी डिफेंस इसे पकड़ नहीं पाते, जिससे यह साइबर हमलावरों के लिए एक पसंदीदा टूल बन चुका है।
इसका उपयोग आमतौर पर स्पीयर-फिशिंग ईमेल, फर्जी विज्ञापनों और नकली एप्लिकेशन्स के जरिए होता है। यह मालवेयर खुद को Microsoft जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स की तरह प्रस्तुत करता है ताकि यूज़र को धोखा दे सके।
Lumma Stealer खास तौर पर वेब ब्राउजर्स जैसे Google Chrome, Mozilla Firefox और Microsoft Edge को निशाना बनाता है। यह यूजर के कंप्यूटर से संवेदनशील जानकारियां जैसे क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट्स, क्रेडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक अकाउंट डिटेल्स, सेव किए गए पासवर्ड, ब्राउजिंग हिस्ट्री की चोरी करता है। यह मालवेयर 2022 में पहली बार सामने आया था और तब से यह रैंसमवेयर हमलों, स्कूल सिस्टम ब्रेच और वित्तीय संस्थाओं से चोरी जैसे कई मामलों में इस्तेमाल हुआ है।
- OpenAI: कंपनी ने किया बड़ा सौदा, एपल के मशहूर डिजाइनर की कंपनी को 6.5 अरब डॉलर में खरीदा
- Google I/O 2025: गूगल ने लॉन्च किया SynthID डिटेक्टर, एक क्लिक में हो सकेगी एआई कंटेंट की पहचान
- Google I/O 2025: गूगल ने लॉन्च किए Imagen 4 और Veo 3, अब AI बनाएगा फोटो, वीडियो, ऑटोमैटिक एड करेगा ऑडियो
- Android 16: लंबा इंतजार हुआ खत्म, गूगल ने लॉन्च किया Android 16, एक ही जगह जानें सभी फीचर्स