Google I/O 2025: गूगल ने लॉन्च किए Imagen 4 और Veo 3, अब AI बनाएगा फोटो, वीडियो, ऑटोमैटिक एड करेगा ऑडियो

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 May 2025 04:41 PM IST
सार

गूगल के मुताबिक, Veo 3 उसका अब तक का सबसे एडवांस वीडियो जनरेशन मॉडल है। यह बेहतर मूवमेंट और मोशन हैंडलिंग, सिन सीन के बीच स्थिरता, वातावरण के साथ बेहतर इंटरैक्शन जैसे काम कर सकता है। अब यूजर केवल टेक्स्ट या इमेज देकर कुछ सेकेंड्स की वीडियो क्लिप जनरेट कर सकते हैं जिसमें अब ऑडियो भी अपने आप जुड़ा रहेगा।

विज्ञापन
Google I O 2025 Imagen 4 and Veo 3 AI photo and video generators launched automatic audio included
Imagen 4 और Veo 3 - फोटो : google

    विस्तार

    Google I/O 2025 के मुख्य कार्यक्रम में गूगल ने अपनी सबसे उन्नत AI इमेज और वीडियो जेनरेशन टूल्स Imagen 4 और Veo 3 को पेश किया है। ये नए AI मॉडल अब टेक्स्ट या इमेज प्रॉम्प्ट्स से न सिर्फ फोटो और वीडियो क्लिप्स बना सकते हैं, बल्कि Veo 3 के जरिए वीडियो में स्वचालित (ऑटोमैटिक) और सटीक ऑडियो भी जनरेट किया जा सकता है।

    गूगल के मुताबिक, Veo 3 उसका अब तक का सबसे एडवांस वीडियो जनरेशन मॉडल है। यह बेहतर मूवमेंट और मोशन हैंडलिंग, सिन सीन के बीच स्थिरता, वातावरण के साथ बेहतर इंटरैक्शन जैसे काम कर सकता है। अब यूजर केवल टेक्स्ट या इमेज देकर कुछ सेकेंड्स की वीडियो क्लिप जनरेट कर सकते हैं जिसमें अब ऑडियो भी अपने आप जुड़ा रहेगा। Veo 3 फिलहाल Google AI Ultra प्लान के यूजर्स के लिए Gemini एप और Flow (गूगल की नई AI फिल्ममेकिंग प्लेटफॉर्म) पर बीटा में उपलब्ध है। एंटरप्राइज यूजर्स इसे Vertex AI के जरिए एक्सेस कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    Veo 3 अब किसी इंसान, वस्तु या स्टाइल की इमेज अपलोड करके सीन में निरंतरता बनाए रखी जा सकती है। इसके अलावा अब पैन, जूम और रोटेट जैसे कैमरा मूवमेंट प्रॉम्प्ट से तय किए जा सकते हैं। अब वीडियो को उसके मौजूदा फ्रेम से बाहर तक एक्सटेंड किया जा सकता है। किसी फ्रेम में वस्तु जोड़ना या हटाना अब संभव है। साथ ही लाइट और शैडो खुद से एडजस्ट हो जाते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें