Android 16: लंबा इंतजार हुआ खत्म, गूगल ने लॉन्च किया Android 16, एक ही जगह जानें सभी फीचर्स
Android 16 QPR1 Beta 1 अपडेट फिलहाल Pixel 6, 6a, 6 Pro, 7, 7a, 7 Pro, Fold, Tablet, 8, 8a, 8 Pro, 9, 9a, 9 Pro, 9 Pro XL और 9 Pro Fold के लिए उपलब्ध है। गूगल ने यह भी बताया है कि Android 16 का स्थिर वर्जन जून 2025 से वैश्विक स्तर पर रोलआउट होना शुरू हो जाएगा।

विस्तार
गूगल ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 के तहत QPR1 Beta 1 अपडेट जारी कर दिया है, जो अब चुनिंदा Pixel डिवाइस उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। इस अपडेट को एक स्थिर बिल्ड माना जा रहा है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है। इसमें हाल ही में पेश की गई Material 3 Expressive डिजाइन लैंग्वेज के कई एलिमेंट्स शामिल हैं, जिससे यूजर इंटरफेस पहले से ज्यादा आकर्षक और आधुनिक दिखेगा।
Android 16 QPR1 Beta 1 अपडेट फिलहाल Pixel 6, 6a, 6 Pro, 7, 7a, 7 Pro, Fold, Tablet, 8, 8a, 8 Pro, 9, 9a, 9 Pro, 9 Pro XL और 9 Pro Fold के लिए उपलब्ध है। गूगल ने यह भी बताया है कि Android 16 का स्थिर वर्जन जून 2025 से वैश्विक स्तर पर रोलआउट होना शुरू हो जाएगा।
Material 3 Expressive डिजाइन के साथ Android 16 में नोटिफिकेशन शेड और क्विक सेटिंग्स में नया डिजाइन, लॉक स्क्रीन पर "At a Glance" अब घड़ी के नीचे, होम स्क्रीन ग्रिड साइज्स में नई वैरायटी और लॉन्चर और एप लिस्ट का नया लेआउट मिलेगा। इसके अलावा टाइल्स अब रीसाइजेबल हैं यानी यूजर खुद तय कर सकते हैं कि कौन-सी टाइल कितनी बड़ी हो। Tile का आकार बदला जा सकता है। ब्राइटनेस स्लाइडर अब नया और अधिक यूजर-फ्रेंडली है।
- एलन मस्क का बड़ा बयान: जल्द हो सकता है Tesla और xAI का मर्जर, शेयरधारकों की मंजूरी का है इंतजार
- Google I/O 2025: फिल्ममेकिंग के लिए गूगल ने लॉन्च किया नया AI वीडियो टूल, हॉलीवुड ने बना दी फिल्में
- AI: सर्च के नए युग की शुरुआत, पूरी तरह से 'AI मोड' में जा सकता है गूगल सर्च इंजन
- Google I/O 2025: गूगल ने लॉन्च किया Beam, पलक झपकते 3D में बदल देगा 2D वीडियो