बिना किसी ऐप के लाइव क्रिकेट स्टोर, पेज रिफ्रेश करने की भी जरूरत नहीं

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Thu, 17 Mar 2016 03:33 PM IST
सार
Live cricket Score Without Any App Store, Not Need to Refresh Page

    विस्तार

    अगर आप लाइव क्रिकेट स्कोर का मजा ‌बिना किसी ऐप के चाहते हैं तो गूगल ने इसके लिए एक शानदार इंतजाम किया है। अब आप गूगल सर्च ने "cricket score" या "t20 score" टाइप करके लाइव क्रिकेट स्कोर, क्रिकेट न्यूज और क्रिकेट से संबंधित अन्य जानकारी हासिल कर सकते हैं।

    अमेरिका के बाद इंडिया मोबाइल सर्च में दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है और टी-20 विश्व कप के आगाज के साथ गूगल ने अपने मोबाइल सर्च में क्रिकेट मैच को शामिल किया है। स्मार्टफोन के साथ-साथ लैपटॉप पर भी इसका मजा उठा सकते हैं।

    बिना किसी ऐप के लाइव क्रिकेट स्टोर, पेज रिफ्रेश करने की भी जरूरत नहीं

    गूगल का कहना है कि अगर आप मैच के दौरान 'क्रिकेट स्कोर' या 'टी 20 स्कोर' जैसी चीजों के लिए खोजते हैं तो लाइव स्कोर दिखाई देगा। यह ऑटोमैटिक अपडेट होता जाएगा, इसके लिए पेज को रिफ्रेश करने की जरूरत नहीं है। नई सर्च सुविधा में खेल आंकड़े के साथ मैच, टीमों और खिलाड़ियों के साथ-साथ संबंधित समाचार लेख भी मिलेंगे। इसके अलावा अपडेटेड स्कोर और मैच के कार्यक्रम अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध होगा।

    साथ ही गूगल आपके सवालों का जवाब भी देगा जैसे "When will India play Pakistan?" इसको आप रिमाइंडर के तौर पर सेट भी कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें