LinkedIn Job Cuts: लिंक्डइन में 716 कर्मचारियों की छंटनी का किया एलान, चाइनीज एप भी करेगी बंद

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 09 May 2023 04:15 PM IST
सार

लिंक्डइन ने 716 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई है। सिर्फ इतना ही नहीं कंपनी अपने चाइनीज जॉब एप को भी बंद करने वाली है।

विज्ञापन
LinkedIn to Cut 716 Jobs and Shut Down China Focussed InCareers App
LinkedIn

    विस्तार

    टेक सेक्टर में अभी भी छंटनी का दौर खत्म नहीं हुआ है। पिछले साल की आखिर में गूगल, ट्विटर और अमेजन समेत कई बड़ी टेक कंपनियों बड़ी मात्रा में छंटनी की है। अब माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाली कंपनी लिंक्डइन (LinkedIn) ने भी छंटनी करने की घोषणा कर दी है। लिंक्डइन ने 716 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई है। सिर्फ इतना ही नहीं कंपनी अपने चाइनीज जॉब एप को भी बंद करने वाली है।

    लिंक्डइन के दुनियाभर में लगभग 20,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी ने फिलहाल 3.5 प्रतिशत नौकरियों यानी 716 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है। छंटनी पर नजर रखने वाले Layoffs.fyi के अनुसार, पिछले छह महीनों में ग्लोबल स्तर पर 270,000 से अधिक टेक नौकरियों में कटौती की गई है। इस छंटनी में गूगल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट और ट्विटर जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं।

    विज्ञापन

    दरअसल, लिंक्डइन विज्ञापन बिक्री के माध्यम से पैसा बनाता है। कंपनी भर्ती और सेल्स प्रोफेशनल्स से सब्सक्रिप्शन के लिए फीस लेता है, जो संभावनाओं को सर्च के लिए नेटवर्क का उपयोग करते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कर्मचारियों को लिखे एक मैसेज में लिंक्डइन के सीईओ रयान रोसलैंस्की ने कहा कि इसकी सेल्स, ऑपरेशन और सपोर्ट टीमों में में कटौती का उद्देश्य कंपनी के ऑपरेशन को ठीक करना था। उन्होंने कहा कि बाजार और ग्राहक की मांग में अधिक उतार-चढ़ाव के साथ, और उभरते और विकास बाजारों को अधिक प्रभावी ढंग से सेवा देने के लिए, हम वेंडर्स के उपयोग का विस्तार कर रहे हैं।

    लिंक्डइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि वेंडर्स बाहरी साझेदार थे जो अब नए और मौजूदा काम को संभालेंगे। रोसलैंस्की ने ये भी कहा कि कंपनी के इस बदलाव से 250 नए नौकरियां भी क्रिएट होंगी। उन्होंने कहा कि छंटनी में प्रभावित कर्मचारी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें