लेनोवो वाइब एस1 के घटे दाम, 12,999 रुपये में उपलब्ध

विस्तार
लेनोवो ने पिछले साल नवंबर में वाइब एस1 लॉन्च किया था। लॉन्च के समय फोन की कीमत 15,999 रुपये तय की गई थी। कंपनी ने अब इसकी कीमत में 3 हजार रुपये कटौती की घोषणा की है। यह फोन अब अमेजन इंडिया पर 12,999 रुपये में उपलब्ध है।
इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात डुअल-फ्रंट कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए कंपनी ने फ्रंट पर दो अलग-अलग रेज्ल्यूशन के कैमरे दिए हैं। इस स्मार्टफोन में आपको तीन कैमरे मिलेंगे, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे (डुअल फ्रंट कैमरा) और 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है।
लेनेवो वाइब एस1 पांच इंच फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ है। फोन की मोटाई महज 7.8एमएम और वजन 132 ग्राम है। यह एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। यह 64-बिट 1.7 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32जीबी इंटरनट स्टोरेज के साथ है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए फोन की मैमोरी 128 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
सैमसंग गैलेक्सी यूजर्स के लिए सैमसंग ने दिया खास फीचर
कनेक्टिविटी के लिए 4जी, 3जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ की सुविधा दी गई है। फोन की बैटरी 2500एमएएच की है।
लेनोवो वाइब शॉट के दाम 7 हजार रुपये हुए कम

लेनोवो के दमदार कैमरा स्मार्टफोन लेनोवो वाइब शॉट के दाम 7 हजार रुपये कम हो चुके हैं। मुंबई स्थित रिटेल स्टोर महेश टेलीकॉम के मालिक मनीष खत्री ने यह जानकारी ट्विटर पर दी है। हालांकि कंपनी की ओर से इसकी कोई आधिकारिकी घोषणा नहीं हुई है। लेनोवो ने कैमरा प्रेमियों के लिए खास इस स्मार्टफोन को 25,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था।
लेनोवो वाइब शॉट में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो छह पीस मॉड्यूलर लेंस, बीएसआई सेंसर और ट्राई कलर एलईडी फ्लैश के साथ काम करता है। इस कैमरे के साथ आप कम रोशनी में भी फुल फ्रेम 16:9 फोटो खींच सकते हैं। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है।
लेनोवो वाइब शॉट डुअल सिम (नैनो सिम) सपोर्ट के साथ है जो कि एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलता है। इसमें 5.5 इंच (1080x1920 पिक्सल) फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन 64 बिट 1.7 गीगाहर्ट्ज ऑक्टाकोर स्नैपड्रेगन 615 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक मैमोरी को बढ़ाया जा सकता है।
एंड्रॉयड फोन में स्पेस बढ़ाने के लिए अपनाएं ये पांच आसान तरीके
कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी, 3जी, जीपीआरएस/ऐज, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ दिया गया है। फोन की बैटरी 2900 एमएएच है।