एंड्रॉयड फोन में स्पेस बढ़ाने के लिए अपनाएं ये पांच आसान टिप्स

टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Sun, 10 Apr 2016 01:41 PM IST
5 tips to make space on android phone

    एंड्रॉयड फोन या टेबलेट हमें बहुत कुछ करने की आजादी देता है लेकिन लगातार नए-नए ऐप डानलोड करने, म्यूजिक वीडियो और चैटिंग आदि से इसमें मौजूद मेमोरी काफी जल्दी भर जाती है। इससे हमारा फोन हैंग होने लगता है। इसके अलावा फोन में स्पेस न होने के कारण हम जरूरी चीजें डाउनलोड भी नहीं कर पाते। मोबाइल में ज्यादा स्पेस के लिए पांच टिप्स हैं जिनसे हम मेमोरी कार्ड को बिना फॉर्मेट किए ही अपने मोबाइल में स्पेस बना सकते हैं।

    एंड्रॉयड फोन में स्पेस बढ़ाने के लिए अपनाएं ये पांच आसान टिप्स

    1- ऐप कैशे डिलीट करें

    जो ऐप हम जितना ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उसमें डाटा की कार्बन कॉपी के रूप में उतना ज्यादा कैशे भी तैयार होता जाता है जो मेमोरी का स्पेस कवर करता है। चिप या फोन का स्पेस बढ़ाने के लिए कैशे ‌क्लीयर करें। इसके लिए सेटिंग में जाकर ऐप मैनेजर में जाएं, फिर ऐप में ‌क्लिक करके कैशे क्लियर करें।

    एंड्रॉयड फोन में स्पेस बढ़ाने के लिए अपनाएं ये पांच आसान टिप्स

    2- तस्वीरों को ऑनलाइन स्टोर में अपलोड करें

    अपने मोबाइल कैमरे अक्सर जरूरी तस्वीरें खींच ली जाती हैं। ये तस्वीरें काफी संख्या में इकट्ठा हो जाती हैं जो स्पेस कवर करती हैं। इसके अलावा वॉट्स ऐप से भी बहुत सारी तस्‍वीरें आती रहती हैं। मोबाइल का स्पेस बढ़ाने के लिए जरूरी तस्वीरों को ऑनलाइन स्टोरेज जैसे गूगल ड्राइव या फोटोज में अपलोड कर देना चाहिए। इन तस्वीरों को अपने गूगल एकाउंट में जाकर कभी भी देखा जा सकता है।

    और पढ़ें...