वाई-फाई एन्क्रिप्ट न किया तो होगी मुश्किल

बीबीसी/ नई दिल्ली
Sat, 23 Apr 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
Wifi encryption should be necessary to avoid problems
पासवर्ड से करें सुरक्षित - फोटो : BBC

    घर के वाई-फाई राउटर में पासवर्ड नहीं रखना खतरनाक हो सकता है। आपके डेटा सर्विस का कोई और इस्तेमाल तो कर ही सकता है, लेकिन अगर किसी ने उस कनेक्टिविटी का इस्तेमाल करके कोई गलत काम कर दिया तो यह आपके लिए बड़ी परेशानी का सबब भी बन सकता है। इसलिए राउटर का पासवर्ड रखना तो जरूरी है ही, लेकिन आप अपने वाई-फाई को एन्क्रिप्ट भी कर दें तो और भी बढ़िया होगा।

    कोई भी चुरा सकता है डा़टा
    कोई भी चुरा सकता है डा़टा - फोटो : BBC

    वाई-फाई को एन्क्रिप्ट करना बहुत मुश्किल काम नहीं हैं। लेकिन एन्क्रिप्शन का तरीका जानने से पहले कुछ बातें जान लें तो बढ़िया रहेगा। WEP वाई-फाई को एन्क्रिप्ट करने का सबसे पुराना तरीका है और इसके पासवर्ड का पता लगाना हैकर के लिए बहुत आसान है।

    सुरक्षित तरीकों का करें प्रयोग
    सुरक्षित तरीकों का करें प्रयोग - फोटो : BBC

    WPA का मतलब है 'वाई-फाई प्रोटेक्टेड एक्सेस'। WPA और WPA2 में से आप कोई भी चुन सकते हैं, लेकिन WPA2 एन्क्रिप्शन के लिए बेहतर तरीका है। घर पर जो भी वाई-फाई इस्तेमाल होता है उसके लिए आपको WPA-पर्सनल मोड में इसे इस्तेमाल करना होगा। वाई-फाई सेट अप करते समय आप इसे चुन सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें