केरल बाढ़ पीड़ितों को एयरटेल, जियो, वोडाफोन आइडिया और BSNL ने दिया फ्री डाटा और कॉलिंग का तोहफा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 17 Aug 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
Kerala Floods: Offers from Jio, Airtel, Vodafone, Idea, BSNL
Kerala Rain

    केरल में बाढ़ से हालात बहुत ही खराब हैं। बाढ़ के कारण वहां लाखों प्रभावित हैं और दूसरे ठिकाने की तलाश कर रहे हैं। इसी बीच देश की सभी दूरसंचार ने अपनी ओर से हर संभव मदद करने का ऐलान किया है। रिलायंस जियो ने जहां 7 दिन के लिए कॉलिंग और 1.05 जीबी डाटा देने की घोषणा की है।

    वहीं एयरटेल ने भी केरल सर्किल के प्रीपेड यूजर्स को 30 रुपये का बैलेंस दिया है और साथ ही 1 जीबी डाटा भी दिया है। एयरटेल के इस ऑफर की वैधता भी 7 दिनों की यानि 22 अगस्त तक है। एयरटेल ने कुछ इलाकों में फ्री वाई-फाई और मोबाइल चार्जिंग सेंटर्स भी बनाए हैं।

    विज्ञापन

    एयरटेल और जियो के अलावा वोडाफोन ने भी केरल के प्रीपेड ग्राहकों को 30 रुपये का टॉकटाइम दिया है जिसे 144 पर ‘CREDIT’ लिखकर मैसेज भेजकर एक्टिवेट किया जा सकता है या फिर *130*1# डायल करके भी इस प्लान को एक्टिव किया जा सकता है। टॉकटाइम के अलावा 1 जीबी डाटा भी मिल रहा है। वहीं वोडाफोन के पोस्टपेड यूजर्स को कंपनी बिल पेमेंट करने की अवधि को बढ़ा दिया है, साथ ही उनकी सेवाएं भी जारी रहेंगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आइडिया ने भी प्रीपेड ग्राहकों को 10 रुपये का बैलेंस और 1 जीबी डाटा 7 दिन की वैधता के साथ दिया है। बैलेंस के प्रीपेड ग्राह *150*150# डायल कर सकते हैं। साथ ही पोस्टपेड ग्राहक अपना बिल पेमेंट बाद में कर सकेंगे। भारत संचार निगम लिमिटेड के ग्राहक किसी भी नेटवर्क पर हर रोज 20 मिनट फ्री में बात कर सकेंगे। साथ ही अगले 7 दिनों तक फ्री मैसेज भी करने का मौका मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें