जियो ने केरल बाढ़ पीड़ितों को दिया तोहफा, 7 दिनों तक डाटा और कॉलिंग फ्री

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 16 Aug 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
Jio extending a complimentary 7 days Unlimited Voice and Data pack to kerala floods victims
jio

    रिलायंस जियो ने केरल में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करते हुए अगले 7 दिनों के लिए डाटा और कॉलिंग को फ्री कर दिया है। कंपनी के कहा है कि बाढ़ की इस स्थिति में केरल के लोग अपने चाहने वालों से बिना किसी परेशानी के जुड़े रहें।

    जियो की इस घोषणा के बाद आज यानि 16 अगस्त से केरल के जियो के सभी यूजर्स 22 अगस्त तक फ्री में डाटा इस्तेमाल कर सकेंगे और फ्री में किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग कर सकेंगे। अगले 7 दिनों के बाद फिर से डाटा और कॉलिंग के लिए चार्ज लगेगा। दरअसल जियो के पास 52 रुपये का प्लान है जिसमें 1.05 जीबी डाटा 7 दिनों की वैधता के साथ मिलता है। केरल के लोगों को कंपनी यही प्लान फ्री में दे रही है।

    विज्ञापन

    जियो का यह प्लान में उन लोगोंं को अपने आप मिल जाएगा जिनके मौजूदा प्लान की वैधता खत्म हो गई है या आज कल में होने वाली है। वहीं जिन लोगों के प्लान की वैधता है, उन्हें यह प्लान बाद में खुद ही मिल जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि जियो से पहले एयरटेल ने भी केरल सर्किल के प्रीपेड यूजर्स को 30 रुपये का बैलेंस दिया है। साथ ही 1 जीबी डाटा भी मिल रहा है। एयरटेल के इस ऑफर की वैधता भी 7 दिनों की यानि 22 अगस्त तक है।

    गौरतलब है कि आज दोपहर 12 बजे जियो फोन 2 की फ्लैश सेल हुई थी जो कि कुछ ही मिनटों में खत्म हो गई। अब जियो फोन 2 की ्अगली सेल 30 अगस्त को है। जियो फोन 2 की कीमत 2,999 रुपये है और इसमें क्वार्टी कीपैड दी गई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें