Good News: अब WhatsApp से भी कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज, जमा होगे बिल, आ रहा नया अपडेट
भारत में WhatsApp के 40 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं, जो इसे प्लेटफॉर्म का सबसे बड़ा बाजार बनाते हैं। WhatsApp Pay पहले से ही UPI ट्रांजैक्शन की सुविधा देता है, और अब यह नया फीचर इसे PhonePe, Google Pay और Paytm जैसी सेवाओं का सीधा प्रतिस्पर्धी बना सकता है।

विस्तार
WhatsApp जल्द ही भारत में अपने बिल पेमेंट फीचर को लॉन्च कर सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक APK टियरडाउन में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp Beta वर्जन 2.25.3.15 में नए बिल भुगतान विकल्पों के संकेत मिले हैं, जिससे यह साफ है कि Meta अपने फाइनेंशियल सर्विसेज का विस्तार करने की तैयारी कर रहा है।
फिलहाल भारत में WhatsApp उपयोगकर्ता UPI (Unified Payments Interface) के जरिए अपने कॉन्टैक्ट्स को पैसे भेज सकते हैं और बिजनेस पेमेंट कर सकते हैं। लेकिन अब कंपनी एक नए बिल पेमेंट फीचर पर काम कर रही है, जिससे यूजर्स सीधे एप से ही अपने जरूरी बिलों का भुगतान कर सकेंगे।
- बिजली बिल
- मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज
- एलपीजी गैस भुगतान
- पानी का बिल
- लैंडलाइन पोस्टपेड बिल
- किराया भुगतान
- Gemini 2.0: गूगल ने लॉन्च किया फ्लैगशिप एआई मॉडल, इंसानों की तरह सोचने में है सक्षम
- Alert: बाजार में आया नया वायरस, एक झटके में खाली कर देता है सभी मोबाइल यूजर्स के बैंक अकाउंट
- Google Photos: गूगल फोटोज में आया नया फीचर, अब ग्रिड व्यू पर मिलेगी ज्यादा कस्टमाइजेशन की सुविधा
- AI Tools: भारत सरकार ने सभी एआई एप पर लगाया प्रतिबंध, कहा- सरकारी कर्मचारी भूलकर न भी करें इस्तेमाल