जियो की इन अफवाहों पर ना दें ध्यान, जानें पूरी सच्चाई

रिलांयस जियो को लेकर लॉन्चिंग के समय से ही अफवाहों का बाजार गर्म रहा है और अभी तक जियो के प्लान के बारे में कई अफवाह सामने आ रहे हैं। यदि आप भी जियो के किसी प्लान के बारे में मिली जानकारी को लेकर परेशान हैं तो यहां जानिए पूरी सच्चाई।

जियो धन धना धन प्लान की आखिरी तारीख 15 अप्रैल
समर सरप्राइज बंद होने के बाद जियो ने धन धना धन ऑफेर की पेशकश की जिसे लेकर बाजार में अफवाह था कि धन धना धन ऑफर 15 अप्रैल 2017 ही लिया जा सकता है जबकि सच्चाई ये है कि कंपनी ने प्रेस रिलीज में धन धना धन प्लान की आखिरी तारीख ही नहीं बताई है। यानी कि आपके पास धन धना धन रिचार्ज कराने का अभी भी मौका है।

99 के रिचार्ज के साथ 1 साल तक फ्री कॉलिंग मिलेगी
सबसे पहले आपको बता दें कि 99 रुपये के रिचार्ज पर आपको सिर्फ 1 साल की प्राइम मेंबरशिप मिलती है ना कि फ्री कॉलिंग। 99 के रिचार्ज के बाद भी आपको अपने नंबर पर कोई ना कोई रिचार्ज रखना होगा। सबसे कम का पहला रिचार्ज 149 रुपये का है। 15 अप्रैल खत्म हो गया है आपकी फ्री सर्विस कभी भी खत्म हो सकती है।