भारत के सबसे बड़े मोबाइल एक्सपो में जियो ने दिखाया 5जी तकनीक का जलवा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Fri, 26 Oct 2018 06:03 AM IST
jio showcased 5G technology in India largest mobile expo

    आज से भारत के सबसे बड़े मोबाइल एक्सपो, इंडिया मोबाइल कांग्रेस की शुरुआत हो चुकी है। इस बार मोबाइल कांग्रेस की थीम है न्यू डिजिटल होराइजन कनेक्ट, क्रिएट, इनोवेट। इस दौरान रिलायंस जियो ने 5जी तकनीक की तेज रफ्तार क्षमता दिखाई। 5जी तकनीक का इस्तेमाल उन्होंने दिल्ली में बैठे-बैठे मुंबई में कार चलाने और लोगों के चेहरे पहचानने की क्षमता वाले ड्रोन के लिए किया।

    बता दें कि 3 दिन तक चलने वाले इस एक्सपो में 300 एग्जीबिटर्स और 190 स्पीकर्स हिस्सा ले रहे हैं। यहां स्पीकर्स में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी, एयरटेल के सुनील भारती मित्तल, कुमार मंगलम बिड़ला जैसी हस्तियां शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें