जियो फोन 2 खरीदने का आज है मौका, पेटीएम दे रहा है शानदार कैशबैक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 25 Oct 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
Jio Phone 2 to be available in India today via jio.com, Know price and specifications
Jio Phone 2

    रिलायंस जियो के नए फीचर फोन जियो फोन 2 को आज 25 अक्टूबर 2018 को फिर से खरीदने का मौका है। जियो फोन 2 की आज दोपहर 12 बजे जियो की वेबसाइट पर फ्लैश सेल है। फ्लैश सेल में वैसे भी खरीदारी मुश्किल होती है। ऐसे में हम आपको सलाह देंगे कि आप 12 बजे से 2 मिनट ही पहले जियो की वेबसाइट पर लॉगिन कर लें। पेज को रिफ्रेश करते रहें।

    Jio Phone 2
    Jio Phone 2

    जियो फोन 2 के फीचर्स

    सबसे पहले जियो फोन 2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वार्टी की-बोर्ड, 4जी सपोर्ट, 2.4 इंच की डिस्प्ले, 2000 एमएएच की बैटरी, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा जियो के इस फोन में वीओएलटीई और वीओवाई-फाई यानी वॉयस ओवर वाई-फाई मिलेगा। इसके अलावा फोन में एफएम, वाई-फाई, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।ये भी पढ़ेंः जियो फोन में आ गया WhatsApp, ऐसे करें डाउनलोड

    jio phone 2
    jio phone 2

    जियो फोन 2 की कीमत 2,999 रुपये है। फोन को फ्लैश सेल के तहत बेचा जाएगा यानि आपके पास फोन को खरीदने के लिए कुछ ही सेकेंड का समय होगा। बता दें कि इस फोन में व्हाट्सऐप भी चलेगा। जियो फोन 2 के लिए 49, 99 और 153 रुपये के तीन प्लान हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें