कंपनी ने किया कंफर्म! कल शाम शुरू होगी जियो फोन की बुकिंग

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Aug 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Jio Phone: How and when to Book Jio Phone
Jio phone

    लॉन्चिंग के बाद से ही जियो फोन को लेकर तमाम तरह की अफवाहें चल रही हैं। वहीं कल से जियो फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो रही है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि जियो फोन की बुकिंग कैसे होगी, कितने बजे होगी और कहां से होगी। इन तमाम अफवाहों के बीच कंपनी ने फोन के प्री-बुकिंग का समय खुद ही बता दिया है। तो आइए जानते हैं कि कल कितने बजे से जियो फोन की बुकिंग होगी और कैसे होगी।

    कब, कहां और कैसे होगी जियो फोन की बुकिंग?

    jio phone
    jio phone

    सबसे पहले आपको बता दें कि जियो फोन की प्री-बुकिंग कल यानी 24 अगस्त से देशभर के 700 शहरों में रिलायंस डिजिटल के स्टोर हैं। इसके अलावा 1,0772 जियो सेंटर्स हैं जहां से करीब 10 लाख रिटेलर्स को कवर किया जाता है। यहां रिलायंस स्टोर और जियो स्टोर के बारे में बताने का मतलब कि इन सभी जगहों से आप फोन बुक कर सकते हैं। इसके अलावा फोन jio.com, websitejio.com और my jio app से भी होगी।

    विज्ञापन

    कितने बजे से शुरू होगी जियो फोन की बुकिंग ?

    jio phone
    jio phone

    ​बता दें कि रिलायंस के एक बयान के मुताबिक फोन कीबुकिंग कल शाम को 5 बजे से शुरू होगी।बुकिंग के दौरान आपको 500 रुपये देने होंगे यानी फोन की डिलीवरी के समय आपको सिर्फ 1,000 रुपये ही देने होंगे। कुल मिलाकर 1,500 रुपये सिक्योरिटी मनी के साथ आपको जियो फोन मिलेगा। वहीं आप चाहें तो तीन साल बाद फोन को लौटा सकते हैं और अपने 1,500 रुपये वापस ले सकते हैं। अगर आप माय जियो ऐप से फोन बुक करना चाहते हैं तो इस वीडियो को देखें। इस वीडियो को कंपनी ने ही रिलीज किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें