नोकिया 6 की पहली सेल आज, साथ में मिल रहे हैं कई सारे ऑफर्स

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Aug 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
Nokia 6 first time goes to sale in India today via amazon
नोकिया 6

    एचएमडी ग्लोबल के एंड्रॉयड फोन नोकिया 6 की बिक्री आज से अमेजॉन पर शुरू होगी। फोन की बिक्री दोपहर 12 बजे से होगी। इससे पहले फोन के लिए रजिस्ट्रेशन लिए जा रहे थे। बता दें कि एचएमडी ग्लोबल ने जून 2017 में भारत में नोकिया 6 को नोकिया 5, नोकिया 3 और नोकिया 3310 के साथ लॉन्च किया था। नोकिया 6 कंपनी का पहला ऐसा फोन है जो भारत में ऑनलाइन बिक रहा है।

    नोकिया 6 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    नोकिया 6
    नोकिया 6

    नोकिया 6 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, साथ में 2.5 डी गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, एंड्रॉयड 7.0 नूगट, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3000 एमएएच की बैटरी है। होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन की कीमत 14,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    नोकिया 6 के साथ मिलने वाले ऑफर्स

    Nokia 6
    Nokia 6

    फोन के साथ अमेजॉन प्राइम मेंबर्स को 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा, हालांकि इसके लिए अमेजॉन पे के जरिए पेमेंट करना होगा। साथ ही नोकिया 6 के साथ वोडाफोन की ओर से 249 रुपये में 10 जीबी डाटा 5 महीने तक मिलेगा। इसके अलावा सभी खरीदारों को किंडल ईबुक्स (300 रुपये तक) पर 80 प्रतिशत छूट, मेकमायट्रिपडॉटकॉम पर 2,500 रुपये की छूट (1,800 रुपये होटल पर और 700 रुपये घरेलू फ्लाइट पर) मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें