Nokia 6 पहली सेल में सेकेंडों में हुआ आउट ऑफ स्टॉक, इस दिन होगी अगली सेल

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Aug 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
Nokia 6 Out of stock Over in Seconds on Amazon India
Nokia 6

    नोकिया 6 की आज अमेजॉन पर पहली सेल दोपहर 12 बजे थी। ठीक 12 बजे सेल शुरू हुई और महज चंद सेकेंडों में फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। गौरतलब है कि नोकिया 6 के लिए पहले से ही रजिस्ट्रेशन लिए जा रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक 10 अगस्त तक 10 लाख लोगों ने फोन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

    ये भी पढ़ें- आज से ओपन सेल में मिलेगा शाओमी रेडमी 4, यहां से खरीदें

    अगर आप भी नोकिया 6 को खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए फिर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। फोन की अगली सेल 30 अगस्त को है। बता दें कि एचएमडी ग्लोबल ने जून में नोकिया 6 को नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 3310 के साथ भारत में लॉन्च किया था।

    विज्ञापन

    नोकिया 6 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    नोकिया 6
    नोकिया 6

    नोकिया 6 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, साथ में 2.5 डी गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, एंड्रॉयड 7.0 नूगट, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3000 एमएएच की बैटरी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः जियो फोन से कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग, प्री-बुकिंग से पहले जानें सारे फीचर्स

    इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Bluetooth v4.1, GPS/ A-GPS, FM radio, NFC, Micro-USB OTG और 3.5mm का ऑडियो जैक है। फोन मैटे ब्लैक, सिल्वर और टैम्पर्ड ब्लू कलर वेरियंट में उपलब्ध है। होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन की कीमत 14,999 रुपये है।

    नोकिया 6 के साथ अमेजॉन से मिलने वाले ऑफर्स

    Nokia 6
    Nokia 6

    फोन के साथ अमेजॉन प्राइम मेंबर्स को 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा, हालांकि इसके लिए अमेजॉन पे के जरिए पेमेंट करना होगा। साथ ही नोकिया 6 के साथ वोडाफोन की ओर से 249 रुपये में 10 जीबी डाटा 5 महीने तक मिलेगा। इसके अलावा सभी खरीदारों को किंडल ईबुक्स (300 रुपये तक) पर 80 प्रतिशत छूट, मेकमायट्रिपडॉटकॉम पर 2,500 रुपये की छूट (1,800 रुपये होटल पर और 700 रुपये घरेलू फ्लाइट पर) मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें